फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   rupayan rasoi ki rani winner recipe dahi ka browny

'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः दही की ब्राउनी

Fri, 21 Jun 2013 11:38 AM IST
लखनऊ/रेनू श्रीवास्तव
लखनऊ/रेनू श्रीवास्तव Updated Fri, 21 Jun 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
rupayan rasoi ki rani winner recipe dahi ka browny

सामग्री

विज्ञापन

एक कटोरी दही, एक छोटी कटोरी मैदा, आधा कटोरी चीनी, 1/4 कटोरी घी, एक बड़ा चम्मच कोको पाउडर, आधा छोटा चम्मच खाने वाला सोडा, आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, चुटकी भर नमक।


विधि
घी और चीनी को एक साथ अच्छे से मिक्स करें।
अब मैदे में बेकिंग पाउडर, सोडा और नमक मिलाएं। 
अब मैदे में घी और चीनी वाले मिश्रण के साथ कोको पाउडर और दही डालें। इसे स्पंजी होने तक फेंटते रहें।
ओवन को 10 मिनट के लिए प्री-हीट करें। फेंटे हुए मिश्रण को चिकनाई लगे केक के सांचे में डालें।
अच्छे से सेट करने के बाद बेकिंग डिश को ओवन में 180 डिग्री पर लगभग आधे घंटे के लिए बेक करें।
आइसिंग शुगर और मक्खन को अच्छी तरह से फेंट लें।
पाइपिंग बैग में भरकर केक को मनचाहे ढंग से सजाइए और मेहमानों तथा बच्चों को बिना अंडे का पौष्टिक ब्राउनी खिलाकर सबका दिल जीतिए।

dahi ka brownyदही के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता रेनू श्रीवास्तव की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

अन्य दो विजेताओं की रेसिपी पढ़ने के लिए इनके नाम पर क्लिक करें -
नवाबी दही कबाब
विज्ञापन
विज्ञापन

दही उत्तपम


हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed