फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   rupayan rasoi ki rani winner recipe chaawal ka meethe pua

'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः चावल के मीठे पुए

Thu, 11 Jul 2013 04:15 PM IST
लखनऊ/नीलिमा पांडे
लखनऊ/नीलिमा पांडे Updated Thu, 11 Jul 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
rupayan rasoi ki rani winner recipe chaawal ka meethe pua

सामग्री

विज्ञापन

एक कप चावल का आटा, दही 3/4 कप, पिसी चीनी 3/4 कप या स्वादानुसार, एक बड़ा चम्मच काजू के टुकड़े, एक बड़ा चम्मच चिरौंजी,रिफाइंड या घी तलने के लिए।

विधि
चावल के आटे और दही को मिलाकर आधा घंटे के लिए रख दें।
फिर इसमें चीनी और चिरौंजी मिलाएं और अच्छी तरह फेंटकर गाढ़ा घोल बनाएं।
अब एक नॉन स्टिक फ्राइंग पैन में तीन बड़े चम्मच तेल गरम करें।
तेल गरम हो जाने पर उसमें आंच धीमी कर घोल चम्मच से डालें, हल्के हाथ से फैलाएं।

थोड़ा मोटा ही रखें। कम-से-कम एक मिनट तक उसे पकने दें और फिर स्टेप्यूला से छुड़ाएं और हल्की तेज आंच में पलटकर दूसरी तरफ से सेकें।

तैयार पुए को प्लेट में निकाल लें। ऊपर से काजू डालकर सजाएं और सर्व करें।

अगर तुरंत बनाना हो, तो दही के साथ ही एक चुटकी खाने वाला सोडा घोल में डालें, तो पुए फूलेंगे। आप चाहें, तो चावल के आटे को पिसी चीनी डालकर दही से रोटी के आटे की तरह गूंथ लें और हल्के हाथ से पूरी की शेप में बेलकर, उस पर सफेद तिल चिपकाकर डीप फ्राई कर लें। इसका स्वाद भी आपको पसंद आएगा।



chaawal ka meethe puaचावल के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता लखनऊ निवासी नीलिमा पांडे की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed