फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   primavera aparagus risotto recipe

प्रीमवेर अस्पेरॉगस रिसोटो

Mon, 19 Nov 2012 04:17 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Mon, 19 Nov 2012 04:17 PM IST
विज्ञापन
primavera aparagus risotto recipe

भिगोने का समयः 20 मिनट

विज्ञापन

तैयारी का समयः 20 मिनट
पकाने का समयः 20  मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
दो कप रिसोटो पुलाव चावल 20 मिनट तक भिगोएं, दो चम्मच मक्खन, दो कटी हरी मिर्च, एक बड़ा चम्मच कसा अदरक, तीन चौथाई कप प्याज के टुकड़ा, दो बड़े चम्मच जैतून का तेल, एक कप फ्रेंच बीन्स, एक कप अस्पेरॉगस, एक चौथाई कप चाइव्स कटा हुआ, पांच कप वेजिटेबिल स्टॉक, एक कप चीज कसी हुई।


सीजनिंग
एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच सूखा अजमोद, आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच अजवाइन, नमक और मिर्च स्वादानुसार।

गार्निशिंग
लाल शिमला मिर्च से सजाएं।

विधि
- सबसे पहले बड़े फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें, अब उसमें अस्पैरगस, फ्रेंच बीन्स और मटर डालें। फ्राई करके आधा पका लें और फिर आंच से हटा दें।
- उसके बाद हेवी सॉस पैन या कुकर में मक्खन पिघला लें, उसमें हरी मिर्च और अदरक डालें।  कुछ मिनट तक उसे फ्राई करें और उसके बाद उसमें प्याज डालकर गुलाबी कर लें। अब सूखे हुए चावल और मसाले डालकर चलाएं और थोड़ी देर बाद उसमें आधा स्टॉक डाल दें।
विज्ञापन

- इस मिश्रण को स्टॉक के सूखने तक पकाएं, फिर उसमें बचा हुआ स्टॉक भी डाल दें। वेजिटेबिल मिक्सचर को फ्राई करें जब तक स्टॉक सूख न जाए।
- चीज और चाइव्स मिलाकर कुछ मिनट तक छोड़ दें। सर्विस प्लेट पर निकालें और लाल शिमला मिर्च के साथ सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed