फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   pakchi poori recipe

स्वादिष्ट मीठी पकची पूरी

Fri, 28 Mar 2014 12:50 PM IST
अजय चोपड़ा/अमर उजाला, दिल्ली
अजय चोपड़ा/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Mar 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
pakchi poori recipe

सामग्री

विज्ञापन

आटा 150 ग्राम, सूजी 75 ग्राम, तलने के लिए वेजिटेबल या केनोला ऑयल 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, खट्टा दही 2 बड़ा चम्मच, शुगर 200 ग्राम, इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, केसर 5-6 धागे, पिस्ता (कटा हुआ) 15 ग्राम आवश्यकतानुसार पानी।


विधि
एक बर्तन में आटा और सूजी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
साथ ही नमक इसमें मिक्स करें।
दही से आटे को गूंथें।
आवश्यकतानुसार आप पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
आटे को मुलायम गूंथें और लगभग 45 मिनट के लिए इसे ढंककर छोड़ें।
अब नींबू के साइज में आटे की लोई बनाएं और छोटी-छोटी पूरियां बेल लें।
एक अलग बर्तन में चीनी और पानी लेकर दो तार की चाशनी तैयार करें।
इसमें केसर और इलायची मिलाएं। चाशनी को उतारकर अलग रख लें।
एक कड़ाही में तेल गर्म कर, पूरियों को सुनहरा तल लें।
तैयार पूरियों को चाशनी में डालें। तीन-चार मिनट के बाद इसे निकाल लें।
प्लेट में रख इसे पिस्ता से सजा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed