{"_id":"8692f5b55b92a177100268b02c30fe42","slug":"over-protective-behavior-indicates-suspicion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा है व्यवहार तो आप पर शक करेगी ही प्रेमिका","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
ऐसा है व्यवहार तो आप पर शक करेगी ही प्रेमिका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Jan 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आप अपनी प्रेमिका के शक्की रवैये से इतने परेशान हैं कि प्यार में पड़ने से ही अब आपको डर लगता है? अगर ऐसा है तो आप उसके व्यवहार में आ रहे बदलाव से यह अंदाजा लगा सकते हैं कि वह आप पर शक कर रही है या नहीं।
विज्ञापन
पढ़ें - जानिए रजाई, प्यार और सर्दी का कनेक्शन
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू हैंपशायर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर दावा किया है कि जो लोग बहुत अधिक रक्षात्मक व्यवहार करते हैं वे स्वभावतः शक्की होते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें - तो इसलिए सेक्स नहीं करना चाहती हैं महिलाएं
शोधकर्ताओं का मानना है कि अक्सर बहुत अधिक शक करने वाले लोग ही अपने साथी से अधिक पूछताछ करते हैं और उनकी रक्षा को लेकर अधिक चिंतित दिखते हैं।
शोधकर्ता एंजेला नील के अनुसार, ''स्वभावतः शक्की लोग अक्सर संबंधों को लेकर अधिक प्रतिबद्ध होने का दावा करते हैं और अपने साथी को लेकर जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक होते हैं। कई बार उनके मस्तिष्क में छिपी असुरक्षा की भावना ही उन्हें अधिक सुरक्षात्मक व्यवहार के लिए प्रेरित करती है।''
अब अगर आपका साथी आपको लेकर आवश्यकता से अधिक प्रतिबद्ध नजर आता है तो उसके शक्की स्वभाव को समझना आपके लिए अधिक आसान हो सकता है।