फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   online dating sites may increase hiv says research

डेटिंग साइट से फैल सकता है HIV, रिसर्च में बड़ा दावा

Sun, 28 Feb 2016 07:09 PM IST
Updated Sun, 28 Feb 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
online dating sites may increase hiv says research

पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़े सोशल मीडिया के अपार क्रेज ने डेटिंग साइटों को जन्म दिया और देखते ही देखते इन साइटों के लाखों युवक, युवतियां सदस्य बन गए।

विज्ञापन


लोग इन साइटों के जरिए अपना पार्टनर तलाशकर जितना खुश हो रहे थे अब उनके लिए उतनी ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। ये साइटें लोगों को एड्स का वाइरस बांट रही हैं।
विज्ञापन


सोशल साइट पर हो रही डेटिंग ब्राउन विश्वविद्यालय की एक शोध रिपोर्ट में। पब्लिक हेल्थ रिपोर्ट्स नाम की मैगजीन पर छपी इस रिपोर्ट में जो दावा किया गया है वह चौंकाने वाला है। इसका कारण बताया गया है कि इन साइटों से मिलने वाले 60 प्रतिशत लोग समलैंगिक संबंध बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पार्टनरों से हो सकता है HIV

online dating sites may increase hiv says research

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि एचआईसी का ईलाज करने वाले मरियम अस्पताल से आंकड़े लिए गए तो पता चला कि अस्पताल में एचआईवी का ईलाज कराने वाले वो लोग हैं जो ऑनलाइन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

इतना ही नहीं आंकड़ो में यह भी दावा किया गया है कि डेटिंग साइट के जरिए मिलने वाले 60 प्रतिशत पुरुष समलैंगिक संबंध बनाते हैं। यह शोध अमेरिकी राज्य रोडे आईलैंड में की गई है।

शोधकर्ताओं ने  2013 में जब दूसरे अस्पताल से हाल के  एचआईवी मरीजों के बारे में जानकारी ली तो सामने आया कि जिन 74 एचआईवी मरीजों का ईलाज किया गया है उनमें पांच में से तीन पुरुष समलैंगिक संबंध बनाने वाले थे। इनमें 22 मरीजों ने माना था कि उन्हें आशंका हैं उनके शरीर में एचआईवी वायरस ऑनलाइन डेंटिंग साइट ‌से‌ मिलने वाले पार्टनर से मिले हैं। लेकिन अब स्‍थानीय सरकार के सामने चुनौती है कि वह इस समस्या से कैसे निपटें।

क्या है इस समस्या का समाधान?

online dating sites may increase hiv says research

शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि रोडे आईलैंग के पब्लिक हेल्‍थ डिपार्टमेंट ने कहा कि वह अब सुनिश्‍चित करेंगे कि डेटिंग साइटें लोगों को किसी पार्टनर से मिलाने से पहले उसे एचआईवी के बारे में आगाह करेगी।

इसके लिए साइट लोगों को एचआईवी से सावधान रहने का विज्ञापन भी देगी। साइटें एसटीडी (सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिसीज) के बारे में लोगों को चेतावनी दें तो लोगों पर इसका कुछ असर हो कसता है और वह एचआई वी से बचने का कुछ उपाए कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed