{"_id":"69a634da-e79d-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"mushroom-potato-pizzaretti-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशरूम पोटैटो पीजारेटी","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
मशरूम पोटैटो पीजारेटी
कोमल तनेजा
Updated Fri, 12 Oct 2012 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी का समयः 20 मिनट
पकाने का समयः 20 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
चार बड़े आलू।
टॉपिंग
एक चम्मच जैतून का तेल, एक कटी हरी मिर्च, दो से तीन लहसुन, लौंग, आधा कप हरा प्याज कटा हुआ, आधा कप कटी लाल शिमला मिर्च, एक कप उबले मशरूम, एक चौथाई कप डिब्बाबंद मक्का, आधा चम्मच लाल मिर्च, एक चौथाई चम्मच आजवाइन, एक चम्मच नींबू का रस, नमक और मिर्च स्वादानुसार, आधा कप कसा हुआ चीज।
गार्निशिंग
हरी शिमला मिर्च से सजाएं।
विधि
विज्ञापन
पकाने का समयः 20 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
चार बड़े आलू।
टॉपिंग
एक चम्मच जैतून का तेल, एक कटी हरी मिर्च, दो से तीन लहसुन, लौंग, आधा कप हरा प्याज कटा हुआ, आधा कप कटी लाल शिमला मिर्च, एक कप उबले मशरूम, एक चौथाई कप डिब्बाबंद मक्का, आधा चम्मच लाल मिर्च, एक चौथाई चम्मच आजवाइन, एक चम्मच नींबू का रस, नमक और मिर्च स्वादानुसार, आधा कप कसा हुआ चीज।
गार्निशिंग
हरी शिमला मिर्च से सजाएं।
विधि
- सबसे पहले नमक वाले पानी में आलू उबालकर छिलके निकाल लें और प्रत्येक आलुओं को चार भागों में आधा सेंटीमीटर मोटे आकार में काट लें।
- अब छोटे पैन में जैतून का तेल गर्म कर लें। उसमें हरी मिर्च, लहसुन और हरा प्याज अच्छी तरह से फ्राई करें। उसके बाद उसमें लाल शिमला मिर्च, मशरूम और मक्के को डालें। उसे दो से तीन मिनट तक अच्छी तरह से फ्राई करें। अब उसमें आजवाइन, लाल मिर्च के टुकड़े, आजवाइन, नींबू का रस, नमक और मिर्च डालें।
- अब उसे दो मिनट तक पकाएं और पैन को आंच से उतार लें और अलग रख दें।
- अब आलू के टुकड़े को ग्रिल ट्रे पर निकाल दें। अब चम्मच भर चीज बराबर रूप से प्रत्येक टुकड़ों पर डालकर तीन से पांच मिनट तक भूनें और उसका रंग हल्का भूरा कर लें।
- अब उसे सर्विस प्लेट पर निकालें और शिमला मिर्च से सजाकर परोसें।
विज्ञापन