{"_id":"2534070a42a59c3e8aabf8ee8dbaa54f","slug":"multitasking-can-harm-your-focus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ कई काम करते हैं तो पढ़ें यह खबर","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
एक साथ कई काम करते हैं तो पढ़ें यह खबर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Jul 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
अगर आप एक समय पर कई काम करते हैं तो इसका बड़ा नुकसान भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
जॉर्ज मैसन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो एक समय पर कई काम करने वाले लोगों की कार्यक्षमता घट जाती है और वे जल्दी तनाव का शिकार होते हैं।
पढ़ें - क्या आपका पाला कभी ऐसे बॉस से पड़ा है?
शोध के दौरान पाया गया कि वर्तमान समय में दफ्तर में काम के दौरान कर्मचारियों को औसतन छह बार दिन में काम के बीच में दूसरे काम मिलते हैं या रुकावटें आती हैं जिससे उनके शरीर में तनाव का स्तर बढ़ जाता है।
विज्ञापन
शोध के दौरान प्रतिभागियों को दो समूहों में बांट गया। एक समूह को काम करते-करते दूसरे कई काम दिए गए यानी मल्टीटास्किंग कराई गई और दूसरे समूह को एक समय पर एक ही काम करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने पाया कि एक समय पर एक काम करने वाले लोगों का काम मल्टीटास्किंग वाले समूह की अपेक्षा काफी बेहतर और जल्दी हुआ।
शोधकर्ता फोरोगी के अनुसार, ''हमने शोध में पाया कि लोगों को पता नहीं चल पाता कि एक समय पर कई काम उन्हें तनाव देते हैं और इससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।''
यह शोध ह्यूमन फैक्टर्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।