मिन्स मशरूम पिज्जारेट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकाने का समयः 25 मिनट
सामग्री
आठ मिनी, कॉकटेल पिज्जा या चार छोटे पिज्जा, पास्ता सॉस, तीन चौथाई कप मोजरेला चीज कसी हुई, एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल, दो बड़े चम्मच बारीक कटा हरा प्याज, एक महीन कटी हरी मिर्च, एक चौथाई कप शिमला मिर्च के पतले टुकड़े, आधा कप उबला मटन, आधा कप कटा उबला बादाम और मशरूम, आधी लाल शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
सीजनिंग
एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च, एक चौथाई चम्मच अजमोद के पत्ते, एक चौथाई चम्मच कुटे हुए काली मिर्च दानें, स्वादानुसार नमक।
गार्निशिंग
पीली शिमला मिर्च के टुकड़ों के साथ सजाएं और अजमोद के पत्तों व मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व करें।
विधि
- नॉन स्टीक पैन में तेल गर्म करने के बाद उसमें हरी मिर्च, बारीक कटा हरा प्याज डाल कर एक मिनट तक फ्राई करें। उसके बाद शिमला मिर्च, मशरूम के साथ मटन डाल कर मसालों के साथ पकाएं।
- सोंधी महक आने तक अच्छी तरह से मिश्रण को पकाए, पकने के बाद आँच से हटा कर अलग रख दें।
- पास्ता के सॉस की एक परत कॉकटेल पिज्जा पर समान रूप से लगाएं, प्रत्येक पिज्जा पर चीज की टॉपिंग करें। अब ओवन को पहले से गर्म करके उसमें पिज्जा को तीन से पांच मिनट तक ग्रिल करें। पीली शिमला मिर्च, अजमोद के पत्तों व मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व करें।
कोमल की टिप्स
आप मटन के जगह लाल शिमला मिर्च और पीली शिमला मिर्च डाल कर शाकाहारी डिश का स्वाद ले सकते हैं।