वैज्ञानिकों ने बनाया ‘सुपर इंटेलीजेंट चूहा’, जानिए क्या-क्या कर सकता है ये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिकों ने एंजाइम में आनुवांशिक संशोधन करके सुपर इंटेलीजेंट चूहा बनाया है जो आत्मविश्वास से लबरेज होने के साथ साथ विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और शांति बनाए रखता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के शोधकर्ताओं ने जिस एंजाइम में संशोधन किया है उसका नाम है फॉसफोडीस्टरेज 4बी (पीडीई4बी)। अध्ययन के मुताबिक यह दिमागदार चूहा अल्जाइमर्स और सिजोफ्रेनिया जैसी संज्ञानात्मक (बोध) विकारों से संबंधित बीमारियों के इलाज का आधार बनेगा।
शोधकर्ताओं ने इस चूहे की गतिविधि को बाधित किया और व्यवहार संबंधी परीक्षण में चूहे की क्षमता में बढ़ोतरी दर्ज की। इस प्रकार के चूहों में सीखने की क्षमता भी अधिक होती है और चीजों को लंबे समय तक याद भी रखते हैं। इन चूहों ने सामान्य चूहों की तुलना में कठिन कार्यों को अधिक तेजी से पूरा किया।
बिल्ली से भी नहीं डरते ये चूहे
आमतौर पर बिल्ली को चूहे का सबसे बड़ा दुश्मन और शिकारी माना जाता है, जिससे बचने के लिए चूहे अपने बिल में छुप जाते हैं। लेकिन यह सुपर इंटेलिजेंट चूहे आश्चर्यजनक रूप से बिल्लियों से बहुत कम डरे।
स्वास्थ्य में सुधार लाएंगी दवाएं
शोध के सह लेखक अलेक्सजेंडर मैकगिर का कहना है कि भविष्य में पीडीई4बी केंद्रित मानसिक विकार को ध्यान में रखकर बनाई जाने वाली दवाएं लोगों के स्वास्थ्य में सुधार ला सकेंगी।