{"_id":"69474de704140d703ed40cfb57facdaa","slug":"men-with-lower-voices-are-more-attractive-for-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे पुरुषों के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं महिलाएं","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
ऐसे पुरुषों के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं महिलाएं
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 04 Jun 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
आप महिलाओं को आकर्षित करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं लेकिन फिर भी उन्हें आकर्षित आपके लिए लोहे के चने चबाने जैसा होता है। ऐसे में महिलाओं को कैसे पुरुष आकर्षित करते हैं यह आप जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन
पुरुषों पर यह प्रभाव डालता है महिलाओं का पसीना
विज्ञापन
हाल में एक शोध में माना गया है कि धीमी और भारी आवाज वाले पुरुष महिलाओं को अधिक आकर्षित करते हैं।
पर्सेनालिटी एंड इंडिविजुअल डिफ्रेंसेज जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो हमारी आवाज की तीव्रता और विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण का गहरा संबंध है।
पढ़ें, कैसे पहचानें पुरुषों में अक्सर होने वाले कैंसर को
विज्ञापन
कनाडा की मैकमास्टर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता डॉ. जिलियन ओ. कॉनर के अनुसार, ''हमारी आवाज की ध्वनि विपरीत सेक्स में हमारे प्रति सोच निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूनिका निभाती है।''
पढ़ें, पुरुषों को है किन चीजों का सबसे ज्यादा डर
करीब 87 महिलाओं पर किए गए एस शोध के दौरान एक और दिलचस्प बात पता चली। महिलाओं ने आवाज के आधार पर जिस तरह धीमी आवाज वाले पुरुषों को अधिक आकर्षक माना, उसी तरह यह भी माना कि उनसे उन्हें धोखा मिलने की संभावना अधिक है।
शोध के दौरान केवल आवाज के आधार पर महिलाओं से पूछा गया कि वे किसके प्रति अधिक आकर्षित हैं। इस दौरान महिलाओं ने यह भी माना कि धीमी आवाज वाले पुरुष अपेक्षाकृत अधिक रोमांटिक लगते हैं जिस वजह से वे उन्हें अधिक आकर्षित करते हैं।
अब अगर आप भी ऊंची आवाज में बोलते हैं तो कम से कम महिलाओं के सामने धीमा बोलना तो शुरू ही कर दें।