फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   men afraid of being bald more than being impotent

नपुंसकता से ज्यादा इस बात से डरते हैं पुरुष

Sun, 22 Sep 2013 07:51 AM IST
दिल्ली, अमर उजाला
दिल्ली, अमर उजाला Updated Sun, 22 Sep 2013 07:51 AM IST
विज्ञापन
men afraid of being bald more than being impotent

बढ़ती उम्र को लेकर अक्सर कई डर हमारे मन में होते हैं। बात जब पुरुषों के डर की हो तो नपुसंकता से भी बड़ा डर उनके लिए सिर के बाल झड़ना यानी गंजापन है। हाल में हुए एक ब्रिटिश शोध के नतीजों की मानें तो पुरुषों का सबसे बड़ा डर नपुंसकता नहीं, गंजापन है।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान 2000 पुरुषों से सवाल किए जिसमें उन्होंने बढ़ती उम्र में उनके सबसे बड़े डर से जुड़ी जानकारी इकट्ठा की।

शोध में पाया गया कि 89 प्रतिशत पुरुषों को बढ़ी उम्र में सबसे अधिक खतरा नपुंसकता का होता है जबकि 94 प्रतिशत लोगों ने माना कि वे गंजेपन से अधिक डरते हैं।
विज्ञापन


सिर पर अगर बाल कम हैं तो ऐसे लगते हैं स्टाइलिश
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध में इनके अलावा भी कई दिलचस्प मामले पता चले जिसमें पुरुषों के उम्र को लेकर तरह-तरह के डर का पता चला। शोध के दौरान पाया गया कि इन दो डरों के अलावा पुरुषों को दांत गिरने, वजन बढ़ने, बहरापन, सांसों से बदबू और आंखों का पावर बढ़ने जैसे बदलावों से भी डर लगता है।


शोधकर्ता इयान वाटसन के अनुसार, ''गंजा होना पुरुषों के भीतर का सबसे बड़ा डर है। पुररुषों के लिए गंजापन सिर्फ लुक्स की समस्या नहीं है बल्कि उन्हें यह डर अधिक है कि परिवार के सदस्य या दोस्त उनके गंजेपन का मजाक उड़ा सकते हैं।''

बाल झड़ने से जुड़े भ्रम के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें

इस बारे में साइकोथेरेपिस्ट टोनी मेकेंजी ने डेलीमेल को बताया कि केवल महिलपाएं ही बाल झड़ने से तनाव में नहीं आती हैं बल्कि पुरुषों के लिए भी यह बड़ा तनाव है। यह न सिर्फ उनके लुक्स बल्कि उनके आत्मविश्वास के लिए भी नुकसानदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed