फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   listening pop music can make you smarter

पसंदीदा संगीत से जानें कितने स्मार्ट हैं आप

Fri, 13 Sep 2013 07:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Sep 2013 07:36 AM IST
विज्ञापन
listening pop music can make you smarter

अगर आप पॉप म्यूजिक के शौकीन हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। आप जैसा संगीत सुनते हैं, उसका असर आपके दिमाग की क्षमताओं पर भी पड़ता है। हाल में हुए एक ब्रिटिश शोध में पता चला है कि अलग-अलग तरह के संगीत का हमारे मस्तिष्क की कार्यक्षमता पर अलग-अलग असर पड़ता है।

विज्ञापन


पॉप या रॉक संगीत
द ब्रिटिश सीबीटी एंड काउंसिलिंग सर्विस के शोध के आधार पर शोधकर्ताओं ने माना है कि जो लोग प्रतिमिनट 50 से 80 बीट्स के हिसाब से पॉप गाने सुनते हैं उनके दिमाग की समझने और याद रखने की क्षमता अधिक होती है।
विज्ञापन


शोधकर्ता डॉ. इम्मा ग्रे के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि पॉप और रॉक संगीत सुनने वाले प्रतिभागियों में उत्तेजना बढ़ जाती है और उनमें रचनात्मकता अधिक होती है। ऐसे लोग अंग्रेजी, ड्रामा और कला जैसे विषयों में बहुत अच्छा काम करते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लासिकल संगीत

इम्मा का मानना है कि अलग-अलग तरह के संगीत का मस्तिष्क पर अलग-अलग पसंद उनके मस्तिष्क की गतिविधियों को प्रभावित करती है। जिस तरह पॉप संगीत सुनने वाले लोग अधिक स्मार्ट और रचनात्मक होते हैं, उसी तरह क्लासिकल संगीत के प्रेमी गणित जैसे विषयों में बेहतर होते हैं।

उनके अनुसार, ''जो लोग प्रति मिनट 60 से 70 बीट्स का संगीत सुनते हैं वे गणित में दूसरों की अपेक्षा 12 प्रतिशत अधिक बेहतर करते हैं।''

ज्यादा संगीत सुनने के भी कई नुकसान हैं। जानने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed