फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   khandvi

खांडवी

Thu, 20 Jun 2013 05:40 PM IST
आगरा/सुनीता गर्ग
आगरा/सुनीता गर्ग Updated Thu, 20 Jun 2013 05:40 PM IST
विज्ञापन
khandvi
सामग्री
विज्ञापन

खांडवी के लिएः एक कप बेसर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, 3 कप खट्टा दही, दो चम्मच अदरक मिर्च का पेस्ट, एक चम्मच राई, धनिया पत्ती गार्निश के लिए।

भरावन के लिएः आधा नारियल कद्दूकस किया हुआ, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक गाजर कसा हुआ, बारीक कटा हुआ धनिया।

चटनी के लिएः
आधा कप दही, 10 कटी हरी मिर्च, 3 कप धनिया पत्ती, दो कच्ची अमिया, नमक स्वादानुसार।

खांडवी बनाने की विधि
एक बाउल में बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, हींग, नमक, खट्टा दही और अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इस मिश्रण को कढ़ाई में डालकर गैस पर रखकर गाढ़ा होने तक चलाते रहें जब तक बेसन का बेसन मिश्रण कढ़ाई न छोड़ने लगे।
एक थाली पर तेला लगाकर मिश्रण को उसमें फैला दें।
फिर उसको रोल करके राई को छोंक लगा दें।
धनिया पत्ती, नारियल से गार्निश कर हरी चटनी के साथ सर्व करें।

चटनी बनाने की विधि
धनिया, अमिया, हरी मिर्च, नमक डालकर मिक्सी में पीस लें।
बाद में उसमें दही को मिलाकर फेंट दें आपकी चटनी तैयार है।

दही से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के आगरा शहर की निवासी सुनीता गर्ग की रेसिपी है।
विज्ञापन


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed