फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   jalebi with dry fruit rabri

मेवा रबड़ी के साथ जलेबी

Fri, 11 Jan 2013 01:35 PM IST
कोमल तनेजा
कोमल तनेजा Updated Fri, 11 Jan 2013 01:35 PM IST
विज्ञापन
 jalebi with dry fruit rabri

बनाने का समयः 60 मिनट

विज्ञापन

(छह लोगों के लिए)

सामग्री
जलेबी के लिएः डेढ़ कप मैदा, दो चम्मच दही, एक कप गुनगुना पानी, चुटकी भर नारंगी रंग, घी या तेल, प्लास्टिक से तैयार की गई कुप्पी, चासनी के लिएः दो कप शक्कर और दो कप पानी।
रबड़ी के लिएः 250 ग्राम खोया बर्फी, आधा लीटर दूध, स्वादानुसार शक्कर, एक कप मिलेजुले मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश)।

गार्निशिंग
केसर को थोड़े से दूध में भिगोकर रखें।

विधि
- मैदे को पहले छान लें। इसमें दही व पानी मिलाएं और गाढ़ा ङोल तैयार करें। अब इसमें हल्का सा नारंगी रंग मिलाएं और कुछ मिनट तक फेंटें। इस मिश्रण को अलग जगह पर रखें।
विज्ञापन

- रबड़ी के लिए सॉसपैन में दूध को दो से तीन मिनट उबालें। आंच कम करके उसमें बर्फी मिलाएं और ड्राइ फ्रूट्स डालकर पकाएं। फिर आंच से उतारकर अलग रखें।
- अब शकर और पानी को मिलाकर सात से दस मिनट तक मध्यम आंच पर उबालें और गाढ़ी चासनी तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें और प्लास्टिक से कुप्पी तैयार कर उसमें जलेबी का मिश्रण डालें। कुप्पी से जलेबी कड़ाही में बनाएं। जलेबी को सुनहरा भूरा होने तक फ्राइ करें। फिर छानकर चासनी में डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जब जलेबी चासनी में फूल जाएं तो उन्हें निकालकर प्लेट पर सजाएं और उनपर रबड़ी डालें।
- ऊपर दूध में भिगोए केसर की गार्निश कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed