{"_id":"b3968592-3f98-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"instant-stress-relief-tips","type":"story","status":"publish","title_hn":"थकान से तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये उपाय","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
थकान से तुरंत राहत के लिए अपनाएं ये उपाय
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 06 Dec 2012 06:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो शरीर को ऊर्जा देने के लिए पोषक तत्वों वाली डाइट और हेल्दी हैबिट्स को जीवनवशैली में शामिल करना बेहद जरूरी है लेकिन सर्दियों में अक्सर हम थोड़े से आलस के चक्कर में आलस, थकान और बेचैनी का शिकार हम हो जाते हैं।
विज्ञापन
अगर आप भी इस मौसम में अक्सर ऐसी समस्याओं से परेशान होते हैं तो हम आपको इंस्टैंट एनर्जी और फ्रेशनेस के लिए कुछ आसान उपायों की जानकारी दे रहे हैं। इनकी मदद से न सिर्फ आप तुरंत थकान से राहत महसूस करेंगे बल्कि अपनी एनर्जी दोबारा स्टोर करेंगे।
विज्ञापन
कानों की करें मसाज
प्राचीन चीनी चिकित्सा में इस टेकनीक का बहुत महत्व माना जाता है जिसमें शरीर के विभिन्न अंगों के कुछ विशेष प्वाइंट्स को दबाते हैं। इनसे शरीर में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है। ऐसे में कानों की हल्की मसाज सबसे ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि कानों में ये प्वाइंट्स बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। करीब एक मिनट तक कानों की हल्की मसाज करने से आपकी थकान तुरंत गायब हो जाएगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
थक जाएं तो नहाएं
ऑफिस से आने के बाद दिन भर की थकान से राहत पाने का सबसे आसान तरीका है शॉवर। गुनगुने पानी से नहीने के बाद आपकी सारी थकान छूमंतर हो जाएगी और आप तरोताजा महसूस करेंगे। इसे और प्रभावी बनाने के लिए आप चाहें तो पहले यूकोलिप्टस के तेल से शरीर पर मालिश करें और फिर गुनगुने पानी से नहाएं।
लंबी सांस भरें
बहुत ज्यादा स्ट्रेस में हैं, काम बहुत है लेकिन आराम का समय नहीं मिल पा रहा तो छोटा सा ब्रेक लें। आंखें बंद करें और लंबी सांस लें, फिर 15-20 बार जल्दी-जल्दी सांस छोंड़ें। कम से कम तीन से चार बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। फिर एक लंबी सांस लें और छोड़ें। मन शांत करें और आंखें खोलें। तुरंत थकान दूर होगी।
पुदीने से पाएं ताजगी
पुदीने के पत्तों में आपको तरोताजा करने के गुण तो होते ही हैं साथ ही यह आपके पेट के लिए भी फायदेमंद है। सिर्फ पुदीने के पत्ते चबाने से आपको थकान से राहत का एहसास हो सकता है। इसकी महक आपको रीफ्रेश कर देगी।
एक ग्लास ठंडा पानी
सर्दियों में हम पानी कम पीते हैं। कई बार डीहाइड्रेशन से भी थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में थकान दूर करने के लिए एक ग्लास ठँडा पानी सबसे आसान तरीका है। यह न सिर्फ डीहाइड्रेशन दूर करता है बलकि रक्त का प्रवाह संतुलित करने में भी मददगार है।