{"_id":"2b626d04e9ed5c75ec696b7b8b6d0d72","slug":"ice-cream-flavor-can-reveal-your-personality","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी पसंदीदा आइसक्रीम बताती है आपका व्यक्तित्व","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
आपकी पसंदीदा आइसक्रीम बताती है आपका व्यक्तित्व
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Jul 2013 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी पसंदीदा आइसक्रीम न सिर्फ आपका बिगड़ा मूड बना सकती है बल्कि आपके व्यक्तित्व का राज भी खोल सकती है। हाल ही में स्मेल एंट टेस्ट ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. एलेन हिर्क ने बास्किन्स-रॉबिन्स के साथ मिलकर एक शोध किया है जिसमें उन्होंने आइसक्रीम के पसंदीदा फ्लेवर के आधार पर व्यक्तित्व का पता लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन
इस बारे में डॉ. हिर्क ने बताया, 'हमने आइसक्रीम को लेकर हमारी पसंद और इससे जुड़े मनोविज्ञान के आधार पर अपने निष्कर्ष निकाले हैं। हमारे निष्कर्ष बेहद चौंकाने वाले हैं और इनसे काफी हद तक किसी के व्यक्तित्व का अंदाजा लगाया जा सकता है।' जानिए इस शोध के आधार पर आपकी पसंदीदा आइसक्रीम आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या कहती है।
विज्ञापन
चॉकलेट फ्लेवरः इस फ्लेवर को पसंद करने वाले लोग बेहद रोमांटिक, ड्रामाटिक और फ्लर्ट किस्म के होते हैं।
वनीला फ्लेवरः इस फ्लेवर को पसंद करने वाले लोग आदर्शवादी और प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं।
जमोकाः जमोका फ्लेवर का आइसक्रीम जो एल्मंड सॉफल फ्लेवर के नाम से भी बिकती हैं, इन्हें पसंद करने वाले लोग परफेक्शनिस्ट होते हैं और किसी भी काम को तह तक जाकर अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
प्रेलाइन्स एंड क्रीम्सः बटरस्कॉच से मिलते-जुलते इस क्रीमी फ्लेवर को पसंद करने वाले लोग हमेशा स्पॉटलाइट में रहने से बचते हैं लेकिन ये दूसरों की बहुत परवाह करते हैं और संवेदनशील होते हैं।
मिंट चॉकोचिप्सः इस फ्लेवर को पसंद करने वाले लोग बहुत अधिक तर्क करते हैं।
रेनबोः रेनबो शरबत या सनडे जैसे फ्लेवर्स को पसंद करने वाले लोग अच्छे विश्लेषक होते हैं लेकिन नकारात्म भाव उनके मन में जल्दी आते हैं।
स्ट्रॉबेरीः इस फ्लेवर को पसंद करने वाले लोग बहुत सहनशील, वफादार और अंतर्मुखी प्रवृत्ति के होते हैं।
रॉकी रोडः इस फ्लेवर को पसंद करने वाले लोग अच्छे श्रोता होते हैं।