फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   How to Power Nap at Work

ऑफिस में एक 'झपकी' कर देगी कई मुश्किलें आसान!

Wed, 01 Jul 2015 02:45 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 02:45 PM IST
विज्ञापन
How to Power Nap at Work

अगर ऑफिस में काम के दौरान आपको झपकी आ जाती है, तो शर्माएं नहीं। क्योंकि, इससे कंपनी का फायदा हो सकता है।

विज्ञापन


एक ताजा शोध के अनुसार ऑफिस में हल्की सी झपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं ने पाया है कि ऑफिस घंटों के दौरान छोटी सी झपकी गुस्से को काबू करती है तथा सहनशीलता को बढ़ाती है।

मुश्किल और चैलेंजिंग टास्क

How to Power Nap at Work

शोधर्काओं ने यह भी पाया कि झपकी आपके इमोशन्स को कंट्रोल करती है। शोधकर्ता जैनिफर गोल्ड स्किम्ड का कहना है कि झपकी उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है, जिन्हें देर तक ऑफिस में रुकने की जरूरत होती है।

इससे वह मुश्किल और चैलेंजिंग टास्क को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेग का स्तर कम

How to Power Nap at Work

शोध में 18-50 साल की उम्र के 40 प्रतिभागियों को शामिल किया गया। टेस्ट से पहले उन्होंने लगातार तीन रातों की नींद ली थी।

इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर टास्क पूरा किया तथा नींद, मूड और आवेग के बारे में सवालों के जवाब दिए।

टेस्ट के दौरान जिन लोगों ने झपकी ली, थी उनमें आवेग का स्तर कम देखा गया। वहीं झपकी न लेने वालों में सहनशीलता का स्तर कम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed