फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of watermelon

वजन घटाने से लेकर जवां त्वचा तक, जानें तरबूज के 7 बड़े फायदे

Thu, 10 Apr 2014 12:43 PM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
health benefits of watermelon

प्यास बुझाने से लेकर पोषण तक, गर्मियों के फल तरबूज के फायदे ढेर सारे हैं।

विज्ञापन


इसमें मौजूद 92 प्रतिशत पानी न सिर्फ इस मौसम में आपको डीहाइड्रेशन से बचाता है बल्कि इसमें ऐसे कई पोषक तत्व हैं जो आपके लिए सेहत से जुड़े कई फायदों का सबब है।

वजन घटाने में फायदेमंद

health benefits of watermelon

तरबूज में मौजूद सिट्रयूलाइन नामक तत्व शरीर से फैट्स कम करने में मददगार है। यह फैट्स बनाने वाली कोशिकाओं की सक्रियता कम करता है। इसके अलावा, इसमें पानी अधिक है जो डाइटिंग के दौरान बेहतरीन विकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल और हड्डियों के रोग में फायदेमंद

health benefits of watermelon

तरबूज में मौजूद लाइकोपीन दिल और हड्डियों, दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह शरीर में रक्त संचार ठीक करता है जिससे दिल से जुड़े रोगों का रिस्क कम होता है।

इसके अलावा, तरबूज में अच्छी मात्रा में पोटेशियम है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

विज्ञापन

जवां त्वचा के लिए

health benefits of watermelon
तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी, फ्लेवनॉयड्स, कैरीटोनॉयड्स आदि तत्व होते हैं जो त्वचा के कसाव को बरकरार रखने और लंबे समय तक एजिंग के निशानों को दूर रखने में मददगार हैं।

किडनी के लिए फायदेमंद

health benefits of watermelon

तरबीज युरीन के फ्लो को ठीक रखता है और लिवर की प्रक्रिया सुचारु रखता है। इसके सेवन से पाचन ठीक तरह से होता है और किडनी से जुड़े रोगों का रिस्क कम होता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

health benefits of watermelon

तरबूज में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों की सेहत के लिए जरूरी है। इसके सेवन से मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।


प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है

health benefits of watermelon

तरबूज में अल्काइन अधिक मात्रा में होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं और बुखार व संक्रमण से दूर रखने में मददगार होते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

health benefits of watermelon

तरबीज में बीटा कैरोटीन है जो रतौंधी और मोतियाबिंद जैसे रोगों से बचाव में मददगार है। इसका नियमित सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed