फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of hugging

प्यार भरी झप्पी के फायदे नहीं जानते होंगे आप

Tue, 29 Oct 2013 10:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 29 Oct 2013 10:39 AM IST
विज्ञापन
health benefits of hugging

प्यार और अपनापन जाहिर करने के लिए प्यार भरी एक झप्पी ही काफी है। लेकिन इस जादू की झप्पी यानी गले लगने के फायदों की बात करें तो इसके ऐसे फायदे भी हैं जो न सिर्फ आपके दिल को भाएंगे बल्कि सेहत के लिहाज से भी आपका दिल जीत लेंगे।

विज्ञापन


प्यार ही नहीं, सेहत भी दुरुस्त करता है चुंबन
विज्ञापन


कई शोधों के आधार जानिए गले मिलने के फायदों के बारे में।

अवसाद से बचाव
गले मिलने से शरीर में ऑक्सीटॉसिन और सेरोटोनिन नामक हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है जिससे तनाव दूर होता है, मूड अच्छा होता है और अवसाद की समस्या से बचाव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्द निवारक
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोध की मानें तो अपनी करीबियों के गले मिलने से दर्द में आराम होता है। इतना ही नहीं, गले मिलने के अलावा, हाथ पकड़ने से भी दर्द का एहसास कम होता है।


दिल का मर्ज
गले मिलना न सिर्फ दिल के मिजाज के लिए फायदेमंद है बल्कि इसे रोगों से दूर करने में भी मददगार है। शोधों के अनुसार गले मिलने के दौरान शरीर का रक्त संचार तेज हो जाता है जिससे रक्तच में ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक रहता है और ब्लड प्रेशर और दिल के रोगों का रिस्क कम होता है।

बच्चों का विकास
जर्नल ऑफ एपिडेमोलॉजी एंड कम्युनिटी हेल्थ में प्रकाशित शोध के अनुसार, जन्मजात शिशुओं को गले लगाने से उनके मानसिक और शारीरिक विकास में आसानी होती है।

आत्मविश्वास बढ़ाता है
शोधों की मानें तो गले मिलने से न सिर्फ मानसिक सुकून मिलता है बल्कि करीबियों के होने का आश्वासन मिलता है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ाने और व्यक्तित्व के विकास में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed