वजन घटाने से दमकती त्वचा तक, गर्म पानी में शहद के 5 फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहद का सेवन कितना फायदेमंद है इस बारे में डॉक्टरों ने हमेशा इसके सेवन की सलाह दी है लेकिन ठंड भर अगर इसका सेवन आप गर्म पानी और नींबू के रस के साथ करेंगे तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
ऐसे कई शोध हैं जिनमें गर्म पानी में शहद के सेवन के विभिन्न फायदों का दावा किया गया है। इन्हीं के आधार पर जानिए रोज सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू के रस के सेवन के फायदे।
वजन घटाने में मददगार
शहद, नींबू और गर्म पानी का रोज सुबह सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। इससे शरीर में शक्कर का स्तर सामान्य होता है जिससे दिन भर मीठा खाने की इच्छा कम होती है। डाइटिंग को प्रभावी बनाने के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद है।
पाचन ठीक रखता है
पाचन संबंधी समस्याओं से अगर आप अक्सर परेशान रहते हैं तो इसे उपने रुटीन का हिस्सा बना ही लें। रोज सुबह इसके सेवन से पेट साफ होता है औप लिवर को जूस बनाने में आसानी होती है जिससे भोजन का पाचन ठीक तरह से होता है।
'क्लीन एंड क्लीयर' त्वचा के लिए
शहद और नींबू के गर्म पानी के साथ सेवन से शरीर के टॉक्सिन दूर होते हैं और त्वचा का नैचुरल ब्लीच होता है। इससे त्वचा पर मुंहासे और दाग-धब्बे नहीं होते हैं और त्वचा पर नैचुरल ग्लो आता है।
तुरंत ऊर्जा के लिए
सुबह के समय गर्म पानी में शहद और नींबू का सेवन दिन भर आपको तरोताजा रखने में मददगार है। यह मेटाबॉलिज्म सही करता है जिससे थकान जल्दी नहीं होती और आप दिन भर ऊर्जावान महसूस करते हैं।
प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है
इसका नियमित सेवन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है। शहद और नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कई पोषक तत्व शरीर को मौसम बदलने के साथ होने वाले संक्रमणों से दूर रखते हैं।