फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of carrots

जवां दिखने से लेकर दिल के मर्ज तक, जानें गाजर के 10 फायदे

Tue, 07 Jan 2014 01:43 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jan 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
health benefits of carrots

खिली त्वचा, जवां दिखने की चाहत या फिर आंखों की तेज रोशनी, जरूरी विटामिन्स और पोषक तत्वों भरपूर गाजर के ऐसे कई फायदे हैं जिन्हें जानने के बाद आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहेंगे।

विज्ञापन

एंटी एजिंग एजेंट

health benefits of carrots

गाजर में अच्छी मात्रा में बीटा कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा की कोशिकाओं को सेहतमंद रखने में मदद करता है। इसके सेवन से त्वचा की कोशिकाएं जल्दी नष्ट नहीं होती हैं और लंबे समय तक त्वचा जवां नजर आती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों की रोशनी के लिए

health benefits of carrots

गाजर में विटामिन ए अच्छी मात्रा में है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। विटामिन ए रेटिना में जाकर रोडोस्फिन नामक तत्व में बदल जाता है जो रात के समय देखने की क्षमता बढ़ाता है।

विज्ञापन

कैंसर से रोकथाम

health benefits of carrots

कई शोधों में माना गया है कि गाजर के नियमित सेवन से फेफड़े का कैंसर, ब्रेस्त कैंसर और पेट के कैंसर का रिस्क कम होता है। इसमें मौजूद फैलकैरिनोल और फैलकैरिनडियोल नामक तत्व शरीर को कैंसर की कोशिकाओं से लड़ने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

health benefits of carrots

इसमें मौजूद विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को धूप की हानिकारक किरणों से बचाते हैं। यह त्वचा को झुर्रियों, मुहांसे और पिग्मेंटेशन से बचाने में मदद करता है।

एंटीसेप्टिक के रूप में

health benefits of carrots

गाजर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो संक्रमण की रोकथाम में मदद करते हैं।


दिल के लिए फायदेमंद

health benefits of carrots

गाजर में मौजूद कैरोटीन शरीर में दिल के रोगों से बचाव में मददगार है। इसमें बीटा कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन और ल्यूटेन नामक तत्व होते हैं जो दिल की सेहत के लिए बहुत आवश्यक हैं।


कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है

health benefits of carrots

गाजर में घुलनशील फाइबर की अच्छी मात्रा है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मददगार है।

पेट के लिए फायदेमंद

health benefits of carrots

गाजर में मौजूद विटामिन ए शरीर से टॉक्सिन को हटाता है और लिवर में बाइल व फैट्स का संतुलन बनाता है। इससे पाचन प्रक्रिया सुचारू रहती है और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।


दांतों और मसूड़ों के लिए

health benefits of carrots

गाजर के सेवन से मुंह में लार बढ़ती है जो दांतों और मसूड़ों को किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रखने में मददगार है। इसमें मौजूद मिनिरल्स भी दांतों को लंबे समय तक गिरने नहीं देते हैं।


स्ट्रोक से बचाव

health benefits of carrots

हॉवर्ड यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो हफ्ते में छह गाजर का सेवन करने वाले लोगों को स्ट्रोक का रिस्क बहुत कम होता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed