बैंगन में हैं बड़े गुण, जानिए चौंकाने वाले 7 फायदे
खाने में बैंगन को अगर आप सिर्फ स्वाद के लिहाज से पसंद करते हैं और इसे बादी मानकर डाइट में शामिल करने से बचते हैं तो इसके फायदे जरूर जानें।
जानिए बैंगन के ऐसे सात फायदों के बारे में जो सेहत से जुड़ी आपकी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार हो सकते हैं।
संक्रमण से दूर रखता है
यू कहें कि बैंगन का सेवन करने वाले लोगों को संक्रमण होने की आशंका कम होती है। इसमें आयरन की अधिकता है जो शरीर को मजबूत बनाने में मददगार है।
दिल का मर्ज
नियमित रूप से बैंगन के सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है जिससे दिल के रोगों का रिस्क कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल का स्तर तो सामन्य करता ही है, साथ ही ब्लड प्रेशर भी सामान्य रखता है।
इसके नियमित सेवन से हाई बीपी और हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है।
दिमाग तेज करता है
बैंगन आपके दिमाग की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। बैंगन में फाइटोन्यूट्रियेंट नामक तत्व होते हैं जो दिमाग की कोशिकाओं की क्षति रोकते हैं। इससे याददाश्त बेहतर होती है और दिमाग तेजी से काम करता है।
एंटीबैक्टीरियल तत्व
बैंगन में विटामिन सी बहुत अच्छी मात्रा में है जो प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है और शरीर को संक्रमण से मुक्त रखने में मदद करता है।
सिगरेट छोड़ने में मददगार
प्राकृतिक तरीके से सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो डाइट में बैंगन का सेवन अधिक करें। निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी के तहत इसमें मौजूद निकोटिन की सीमित मात्रा सिगरेट छोड़ने वाले लोगों के लिए मददगार हो सकती है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
बैंगन में मिनिरल्स, विटामिन और फाइबर अच्छी मात्रा में हैं जो शरीर के टॉक्सिन निकालते हैं और त्वचा को साफ व दमकती बनाने में मदद करते हैं।
इसमें मौजूद एंथोक्यानिन्स प्राकृतिक तौर पर एंटी एजिंग तत्व है। आपको लंबे समय तक जवां रखने में इसका सेवन काफी फायदेमंद है।
घने बालों के लिए
बैंगन न सिर्फ स्काल्प को हाइड्रेट करता है बल्कि इसमें मौजूद एन्जाइम्स बालों को घना व मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लंबे और घने बालों की चाहत रखने वाले लोगों को इसे डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।