प्यार में पड़ने के ये 5 फायदे, नहीं जानते होंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार का अहसास न सिर्फ आपके जीवन में खुशहाली भरता है बल्कि सेहत से जुड़े कई ऐसे फायदों की वजह हो सकता है जिनकी जानकारी आपको हैरान करेगी।
जानिए, प्यार के सेहत से जुड़े चौंकाने वाले पांच फायदों के बारे में।
दिल के लिए फायदेमंद
यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में प्रकाशित शोध की मानें तो लंबे समय तक प्यार में रहने वाले लोगों और खुशहाल संबंध में रहने वाले लोगों को दिल की बीमारी का रिस्क कम होता है।
साइकोलॉजिकल साइमस जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो शादीशुदा या लंबे समय तक संबंध में रहने वाले लोगों को दिल में दौरे से उबरने की संभावना तीन गुना अधिक होती है।
तनाव से राहत
यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो के शोधकर्ताओं ने अपने अद्ययन के आधार पर दावा किया है कि प्यार में पड़े लोगों के शरीर में कोर्टिजोल नामक स्ट्रेस हार्मोन कम बनता है।
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने 500 प्रतिभागियों पर किए अपने शोध में यह निष्कर्ष निकाला है।
दर्द दूर करता है
पीएलओएस वन जर्नल में प्रकाशित शोध में माना गया है कि नौ से 10 महीने के बाद प्यार भरे संबंधों में रहने वाली महिलाओं को पीरियड्स के दर्द का अहसास कम होता है।
शोधकर्ताओं ने महिलाओं को उनके साथी की तस्वीरें दिखाकर दर्द के दौरान दिमाग का परीक्षण किया और पाया कि उन्हें दर्द का अहसास कम होता है।
हाई बीपी के मरीजों के लिए
ब्रिघम यंग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें तो प्यार में पड़े लोगों को हाई बीपी की दिक्कत सिंगल लोगों की अपेक्षा कम होती है।
अधिक जीते हैं
अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमोलॉजी में प्रकाशित शोध की मानें तो प्यार भरे रिश्ते में रहने वाले लोगों का जीवनकाल अधिक होता है।
शोध की मानें तो सिंगल लोगों को समय से पहले मृत्यु का खतरा शादीशुदा या कमिटेड लोगों की अपेक्षा 32 प्रतिशत अधिक होता है।