फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   health benefits of banana

तेज दिमाग से लेकर ताकत तक, जाने केले के 7 बड़े फायदे

Mon, 24 Mar 2014 09:45 AM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
health benefits of banana

अगर आप केले के सेवन से बचते हैं कि यह बीमारों का फल है तो इसके फायदे और पोषक तत्वों को जानने के बाद अपनी राय बदल देंगे।

विज्ञापन


केला में विटामिन ए, बी, सी और ई, मिनिरल्स, पोटैशियम, जिंक, आयरन आदि कई पोषक तत्व हैं जो औपको सेहत से जुड़े ये बड़े फायदे देंगे।

मूड बनाता है

health benefits of banana
केला में ट्राइपोफन नामक तत्व अच्छी मात्रा में है जो शरीर में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ाता है जिससे मूड अच्छा होता है। स्ट्रेस के दौरान इससे अच्छी कोई डाइट हो ही नहीं सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीपी नियंत्रित करता है

health benefits of banana

इसमें पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है जो रक्त संचार ठीक रखता है और सोडियम नियंत्रित रखता है। इससे ब्लड प्रेशर निय‌िंत्रित रहता है।

विज्ञापन

तेज दिमाग के लिए

health benefits of banana

केले में विटामिन बी अच्छी मात्रा में होता है। यह नर्वस सिस्टम को ठीक रखता है और याददाश्त तेज करता है। ऐसे में तेज दिमाग के लिए नियमित रूप से केले का सेवन कर सकते हैं।

ताकत देता है

health benefits of banana

केले में प्राकृतिक तौर पर शुगर है। शारीरिक श्रम या कसरत करने के बाद केले के सेवन से शरीर में इसका स्तर सामान्य होता है और तुरंत ऊर्जा मिलती है। थकान महसूस करने पर इसके सेवन से आपको ताकत व ताजगी मिलेगी।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

health benefits of banana

केले में मौजूद प्रोबायोटिक बैक्टीरिया शरीर में कैल्शियम को सोखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें पोटेशियम अच्छी मात्रा में होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद है।

बेहतर पाचन के लिए

health benefits of banana

केले में प्रोबायोटिक इन्जाइम्स हैं जो पोषक तत्वों के पाचन में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन ठीक रहता है। कच्चे केले का सेवन डायरिया से बचाव में काफी मददगार है।

इसके अलावा, इसमें मौजूद पेसटिन नामक तत्व कॉन्स्टिपेशन ठीक करने में भी मददगार है।

संक्रमण से रखे दूर

health benefits of banana

इसमें कैरिटोनॉयड नामक एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने और इसे संक्रमण से दूर रखने में मददगार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed