अगर शराब की लत छोड़ना है तो जल्दी कर लें शादी
अमेरिका में अल्कोहॉलिक डिसऑर्डर के शिकार 18 से 40 साल के युवकों के डाटा पर यह अध्ययन किया गया। शोध के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति वर्तमान में संघर्ष के चलते अपने व्यावहारिक तौर तरीके में कोई बदलाव नहीं कर रहा है तो इसका मतलब वह नई भूमिका में आना चाहता है।
ऐसे में विवाह कर देने से उसके व्यवहार में बड़े बदलाव आ जाते हैं। विवि के शोधकर्ता डॉ. मैथ्यू ली के मुताबिक अविवाहित शराबी अपने जीवन में बड़ा बदलाव चाहते हैं, जो उनकी शादी करने की मांग से पूरा हो जाता है।
शराब छुड़ाने वाली दवाएं
क्यूरकस क्यू - आधा कप पानी में इसकी 10 बूंद मिलाकर दिन में 3 बार लेने से शरीर में फैला जहर दूर हो जाता है।
सिनकोना ऑफिसिनैलिन - शराब की वजह से लिवर को होने वाला नुकसान रोकती है और उसे ठीक करती है।
कैलिडोनियम - रोजाना 10 बूंद दिन में 3 बार लेने से एक्यूट हेपेटाइटिस और पेट दर्द में राहत मिलती है।
अल्कोहल में मुक्ति के तरीके
विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक मुश्किल काम है और दुनिया की कोई चिकित्सा पद्धति इसके लिए पूरी तरह सफल नहीं है। सिर्फ विभिन्न पद्धतियों से उपचार के साथ साथ परामर्श और अल्कोहॉलिक्स एनॉनिमस की मीटिंग ही इससे मुक्ति दिलाने में कारगर हो सकती है।