फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   gadgets affect teenagers sleep

नींद न आने के पीछे कहीं यह वजह तो नहीं है?

Wed, 04 Feb 2015 01:26 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
gadgets affect teenagers sleep

एक अध्ययन से पता लगा है कि जितना ज़्यादा समय किशोर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे टैबलेट और स्मार्टफ़ोन इस्तेमाल करने में बिताते हैं, उनकी नींद को उतना ही नुक़सान पहुंचता है।

विज्ञापन


ये अध्ययन 16 से 19 साल के लगभग 10,000 युवाओं पर किए गया।

स्कूल से लौटने के बाद इन उपकरणों के साथ दो घंटे से ज़्यादा समय बिताना नींद नहीं आने या कम नींद आने की वजह बन सकता है।

नॉर्वे के लगभग सभी किशोरों का कहना था कि वह सोने से ठीक पहले इन उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं।

ज़्यादातर किशोरों की शिकायत थी कि उन्हें पांच घंटे से भी कम नींद आती है।

जब किशोरों से पूछा गया कि वह कितना समय इन उपकरणों का इस्तेमाल करने में गुज़ारते हैं तो सामने आया कि अधिकतर लड़कियां साढ़े पांच घंटे टीवी देखने, कंप्यूटर या स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करने में बिताती हैं, जबकि लड़के उनसे थोड़ा ज़्यादा समय यानी छह से सात घंटे इन उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


लड़कों में ज़्यादा लोकप्रिय कम्यूटर गेम्स हैं तो लड़कियां ज़्यादा वक़्त चैटिंग करती हैं।

जितना ज़्यादा समय किशोर गैजेट्स के इस्तेमाल में बिताते हैं, उनकी नींद में उतना ही ज़्यादा खलल पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed