फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   fats deficiency disease

फैट्स की कमी मोटापा तो घटाती है पर दे सकती है ये रोग

Tue, 28 Jan 2014 11:07 AM IST
Updated Tue, 28 Jan 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
fats deficiency disease

आमतौर पर अधिक फैटी भोजन वजन बढ़ने से लेकर, मोटापे, दिल के रोग जैसी कई गंभीर समस्याओं की वजह है। यही वजह है कि फैट्स कम लेने की कोशिश हम अमूमन करते हैं। लेकिन कई बार शरीर में फैट्स की कमी भी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की वजह हो सकती है।

विज्ञापन


जरूरत से ज्यादा फैट्स से परहेज आपकी सेहत के लिए इन समस्याओं की वजह हो सकता है।

विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी

fats deficiency disease

फैट्स का इस्तेमाल शरीर विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स को तोड़ने में करता है। अगर आप फैट्स से बहुत अधिक परहेज करेंगे तो फैट्स में घुलने वाले विटामिन ए, डी, ई और के और एंटीऑक्सीडेंट्स का शरीर इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और इनकी कमी से होने वाली समस्याओं आपको एनिमिक तक बना सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक समस्याएं

fats deficiency disease

साइकोलॉजी टुडे के शोध की मानें तो फैट फ्री या कोलेस्ट्रॉल फ्री डाइट का अधिक सेवन से शरीर में होने वाली फैट्स की कमी लोगों में अवसाद व आत्महत्या की प्रवृत्ति को बढ़ावा दे सकती है।

फैट्स की जरूरत शरीर में कई हार्मोन का संतुलन बनाने के लिए भी होती है जिसकी कमी से शरीर में सेरोटोनि‌न नामक स्ट्रेस हार्मोन कम होता है और हमारे आक्रामक रवैया इतना घट जाता है कि अवसाद से भर जाते हैं।


विज्ञापन

दिमाग के विकास में दिक्कत

fats deficiency disease

कई शोधों में यह प्रमाणित हो चुका है कि अमोगा 3 फैट्स युक्ट डाइट (मछली, बादाम आदि) का सेवन ‌दिमाग को सक्रिय रखने और इसके विकास में मददगार है।

अगर आप फैट्स से परहेज के नाम पर ओमेगा 3 फैट्स युक्त डाइट से भी परहेज करेंगे तो इसका दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।


मेटाबॉलिक सिंड्रोम

fats deficiency disease

शरीर में फैट्स की कमी मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं की वजह भी हो सकती है। साइंस डेली में प्रकाशित शोध की मानें तो जो लोग फैट्स कम लेते हैं वे कार्बोहाइड्रेट की अधिकता डाइट में कर ही लेते हैं।

ऐसे में कम फैट्स और अधिक कार्बोहाइडट्रेट शरीर इन्सुलिन का स्तर असामान्य होता है और मेटाबॉलिक समस्याएं बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed