फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   fatherhood boost brain activity in men

इस दौर में अधिक तेज चलता है पुरुषों का दिमाग

Thu, 19 Jun 2014 07:57 AM IST
Updated Thu, 19 Jun 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
fatherhood boost brain activity in men

हाल में हुए शोध के दौरान पुरुषों के दिमाग से जुड़ी बेहद अहम जानकारी मिली है। शोध में पाया गया है कि पिता बनने के बाद पुरुषों की बौद्धिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं और उनका दिमाग अपेक्षाकृत अधिक सक्रिय हो जाता है।

विज्ञापन


प्रोसीडिंग ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो जीवन में नन्हा मेहमान आने का प्रभाव केवल महिलाओं पर ही नहीं बल्कि पुरुषों की सेहत पर ही पड़ा है।
विज्ञापन


हार्मोनल ही नहीं, मानसिक बदलाव भी होते हैं

fatherhood boost brain activity in men

शोधकर्तां के अनुसार, पिता बनने के बाद न केवल पुरुषों के शरीर में हार्मोनल बदलाव होता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

शोध में पिता बनने के बाद पुरुषों के शरीर व मस्तिष्क में होने वाले बदलावों पर अध्यययन किया गया है और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है।

ऐसे हुआ शोध

fatherhood boost brain activity in men

शोध के दौरान 89 नए अभिभावकों पर अध्ययन किया गया। उन्हें उनके बच्चों के वीडियो दिखाए गए और उसके बाद उनका मानसिक परीक्षण किया गया।

शोधकर्तां ने माना कि पिता बनने के बाद पुरुषों के दिमाग का नेटवर्क दोबारा बनता है जिससे वे अधिक सक्रिय होते हैं और याददाश्त बेहतर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed