फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   diet to avoid before sleeping

चैन की नींद चाहिए तो डाइट में न लें ये 5 चीजें

Tue, 17 Dec 2013 12:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Dec 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
diet to avoid before sleeping

रात का खाना हमारी नींद और सेहत दोनों को प्रभावित करता है इसलिए रात में सोने से पहले कुछ चीजों से परहेज करें तो अच्छा है।

विज्ञापन


कामेच्छा बढ़ाने से लेकर जवां त्वचा तक, चुकंदर के कई हैं फायदे

पास्ता और पिज्जाः पास्ता में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसे बनाने में काफी ज्यादा घी-तेल का इस्तेमाल होता है। रात में यदि आप पास्ता खाते हैं तो सोने के बाद यह सब फैट में बदलकर आपको मोटा कर सकता है।  पास्ता की तरह ही पिज्जा भी एसिडिटी पैदा कर पाचनतंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन


झूठे को पहचानना है तो गौर करें यह फितरत
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाइयां: रिसर्च की मानें तो सोने से पहले मिठाई खाने से शरीर में वसा की मात्रा बढ़ती है। यह दिमाग की तरंगों पर भी प्रभाव डालती है, जिससे सोते समय बुरे सपने आने की आशंका बढ़ जाती है।

बहुत अधिक नींद लेते हैं तो बड़े हैं ये नुकसान


मांस-मछली: बिना चर्बी वाला मीट भी डिनर में नहीं लेना चाहिए। यह बेशक प्रोटीन और आयरन का भंडार है, लेकिन यदि आप इसे डिनर में शामिल करते हैं तो आरामदायक नींद नहीं ले पायेंगे।

डार्क चॉकलेट: विशेषज्ञ चॉकलेट को मस्तिष्क और याददाश्त के लिए फायदेमंद मानते हैं। लेकिन यह एक हाई-कैलोरी फूड है। इसमें मौजूद कैफीन और अन्य उत्तेजक पदार्थ नींद को प्रभावित कर सकते हैं।

कुछ विशेष सब्जियां:
प्याज, गोभी, ब्रोकोली जैसी सब्जियां फाइबर से भरपूर होती हैं। रात में इनका सेवन करने के बाद सोने की स्थिति में पेट फूलने और नींद न आने जैसी समस्या हो सकती है।

शराब: रात को सोने से पहले शराब का सेवन आपकी नींद को सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम कर देता है। आप ठीक प्रकार से नींद नहीं ले पाते और बीच-बीच में बार-बार जागते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed