फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   dahi khajoor milan shreekhand

दही-खजूर मिलन श्रीखंड

Thu, 20 Jun 2013 05:23 PM IST
हरिद्वार/मधु गुप्ता
हरिद्वार/मधु गुप्ता Updated Thu, 20 Jun 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
dahi khajoor milan shreekhand

सामग्री

विज्ञापन

तीन कप ताजा दही, आधा कप क्रीम या मलाई फेंटी हुई, चार टी सप्ून पिसी चीनी, 10-12 खजूर, 12-14 काजू, पिस्ता और चिरौंजी सजाने के लिए, खाने वाला पीला रंग

विधि
ताजा दही को कपड़े की पौटली में बांधकर 15 मिनट के लिए अतिरिक्त पानी निकलन के लिए छोड़ दें।
खजूर को दो घंटे तक पानी में भिगोने के बाद उसको सावधानी से गोल रिंग शेप में काट लें।
काजू को दो हिस्सों में गोलाई में तथा पिस्ता और चिरौंजी को बारीक काट लें।
दही का पानी निकलने के बाद उसमें फेंटी हुई क्रीम या मलाई, पिसी चीनी और हल्का पीला रंग डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
मिश्रण थोड़ा क्रिस्टल युक्त और हल्का पीना हो जाएगा।
उसके बाद खजूर के कटे हुए रिंग्स में आधे काजू को सेट करें।
कुछ रिंग्स मिश्रण में भी डालें और उपरी सतह को प्लेन रखते हुए काजू वाले खजूर रिंग्स, पिस्ते व चिरौंजी से फूल की बेल की तरह सजाएं।
उसके बाद मिश्रण को एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
आपका श्रीखंड तैयार है इसे लंच या डिनर के बाद इसे सर्व करें।

दही से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तराखंड के हरिद्वार शहर की निवासी मधु गुप्ता की रेसिपी है।

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed