फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   dahi ke thande garm gulche

दही के ठंडे-गर्म गुलचे दही चटनी के साथ

Thu, 20 Jun 2013 05:14 PM IST
मथुरा/सुनीता भरतिया
मथुरा/सुनीता भरतिया Updated Thu, 20 Jun 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
dahi ke thande garm gulche

सामग्री

विज्ञापन

गुलचे के लिएः 5 चम्मच फ्रेश दही, एक चम्मच पनीर कद्दूकस किया हुआ, दो हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, काली मिर्च स्वादानुसार, ब्रेड, तेल।

चटनी के लिएः 4 चम्मच फ्रेश दही, दो हरी मिर्च, चटकी भर काली मिर्च, सादा व काला नमक स्वादानुसार, एक चम्मच गिरी का बुरादा, जीरा, एक चम्मच शहर, धनिया पत्ती।

गुल्चे बनाने की विधि
सबसे पहले फेश दही को हैंग करके पानी निकालकर अच्छी तरह फेंट लेंगे।
उसके बाद उसमें पनीर काली मिर्च, हरी मिर्च, नमक, धनिया पत्ती मिलाकर मैश कर लें।
उसके बाद मिश्रण की गोलियां बनाकर फ्रिजर में जमने के लिए रख देंगे।
ब्रेड के साइड को निकाल पानी से हल्का गीला कर लेंगे।
उसके बाद उसमें गोलियों को डालकर लपेट लेंगे।
उसके बाद उसको डीप फ्राई करेंगे।

चटनी बनाने की विधि
सबसे पहले दही व शहद को छोड़कर सब सामग्री को एक साथ मिक्सी में पीस लेंगे।
महीन होने पर उसमें दही और शहद डालकर हल्के से चलाएंगे।
आपकी चटनी तैयार है इसे गुल्चे के साथ सर्व करें।

दही से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर की निवासी सुनीता भरतिया की रेसिपी है।
विज्ञापन


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed