{"_id":"c8e5c6a2-d99d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dahi-ke-gilauti-kabab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दही के गिलौटी कबाब","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
दही के गिलौटी कबाब
आगरा/रश्मि खरे
Updated Thu, 20 Jun 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन
एक कप पानी निकाला हुआ दही, आधा कप कसा हुआ पनीर, एक बारीक कटा प्याज, 2 हरी मिच बारीक कटी हुई, अदरक बारीक कटा हुआ, धनिया पत्ता कटा हुआ, 5 काजू कतरे हुए, 5 किशमिश कतरी हुई, आधा चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच चाट मसाला, 2 चम्मच कार्न फ्लोर, नमक स्वादानुसार
विधि
पानी निकले दही को पनीर के साथ मिलाकर अच्छी तरह मैश करें।
उसके बाद उसमें पयाज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, गर्म मसाला, चाट मसाला और नमक मिलाकर मिक्स करे लें।्र
बने हुए मिश्रण की 6 गोलियां बना लें।
उन गोलियों के बीच में काजू और किशमिश भर लें।
दो चम्मच कार्न फ्लोर का घोल बनाकर कबाब उसमें डिप करके गर्म तवे पर थोड़ा तेल डालकर ब्राऊन होने तक दोनो तरफ से सेंक लें।
कबाब को खट्टी मीठी चटनी और प्याज के लच्छों के साथ सर्व करें।
दही से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के आगरा शहर की निवासी रश्मि खरे की रेसिपी है।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।