{"_id":"0815613a-d99d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dahi-aalu-chat","type":"story","status":"publish","title_hn":"दही आलू की चाट","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
दही आलू की चाट
कासगंज/रचना शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन
एक बड़ा बाउल दही, दो आलू, एक चम्मच जीरा भूना हुआ, एक टमाटर, कटा हुआ धनिया पत्ता, एक कटी हुई मिर्च, नमक स्वादानुसार।
विधि
सबसे पहले दही को अच्छी तरह फेंट ले।
उबले हुए आलू को छोटे-छोटे भागों में काटकर दही में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
उसके बाद उसमें हरी मिर्च, कटा हुआ धनिया, जीरा और नमक डाल दें।
फिर मिश्रण को अच्छे से मिलाकर एक बाउल में रख दें।
उसके बाद उसे टमाटर और धनिया पत्ती से गार्निश करें।
आपकी आलू दही की चाट तैयार है।
दही से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तर प्रदेश के कासगंज शहर की निवासी रचना शर्मा की रेसिपी है।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।