क्रंची इटैलियन सैलेड
पकाने का समयः 10 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
दो कप शेल पास्ता उबला हुआ, आधा कप उबली मटर, आधा कप उबला आलू, आधा कप टमाटर, आधा कप खीरा छिलके के साथ, आधा कप सलाद का पत्ता (लेट्यूस) , आधा कप कॉर्न फ्लेक्स, तीन चौथाई कप भुनें लहसुन के जवे, दो बड़ा चम्मच कटा हुआ अजमोद।
ड्रेसिंग
दो चम्मच एगलेस मायोनीज, दो बड़ा चम्मच टारटरे सॉस, दो बड़ा चम्म्च दूध, नमक और मिर्च स्वादानुसार, आधा चम्मच काली मिर्च का दाना कूटा हुआ, आधा चम्मच आजवाइन, आधा चम्मच लाल मिर्च के टुकड़े।
गार्निशिंग
टमाटर के टुकड़ों से सजाएं।
विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में पास्ता के साथ-साथ मटर, आलू, टमाटर, खीरा, सलाद पत्ता और अजमोद डालें।
- अब मायोनीज, पास्ता सॉस, मिल्क, नमक, काली मिर्च के दानें, आजवाइन और लाल मिर्च के टुकड़े को मिक्स कर एक मुलायम मिक्सचर बना लें।
- परोसने से तुरंत पहले, कॉर्न फ्लेक्स और भुनें लहसुन के जवों को सलाद में मिलाएं।
- अब टमाटर के टुकड़ों से उसे सजाएं, ठंडा करके परोसें।
कोमल की टिप्स
आप बदलाव के लिए रोस्टेड नट्स जैसे बादाम, अखरोट और काजू का मोटे टुकड़ों को भी मिला सकते हैं।