फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   combo of painkillers and anti depressants can cause brain haemorrhage

पेनकिलर्स और टेंशन की दवा साथ लेने से हो सकता है ब्रेन हैमरेज!

Fri, 17 Jul 2015 12:53 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
combo of painkillers and anti depressants can cause brain haemorrhage

यदि आप अवसाद रोधी दवाओं का सेवन कर रहे हैं और किसी कारण साथ में दर्द निवारक दवा भी ले रहे हैं तो सचेत रहें, क्योंकि मात्र एक माह के भीतर दवाओं का यह कॉम्बो आपमें ‘इंट्राक्रेनियल हैमरेज’ का खतरा पैदा कर सकता है।

विज्ञापन


इसमें मस्तिष्क के भीतर होने वाला रक्तस्राव स्थायी रूप से दिमाग को नष्ट भी कर सकता है और व्यक्ति को मौत की नींद भी सुला सकता है।

कोरियन शोधकर्ता के मुताबिक अवसाद रोधी दवा के साथ नॉनस्टेरॉइड एंटी-इंफ्लेमेटरी दर्दनिवारक दवाओं का सेवन करने वाले 1000 लोगों में से 6 लोग एक माह के भीतर ‘इंट्राक्रेनियल हैमरेज’ के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन


दवाओं का कॉम्बो लेने से बचें

combo of painkillers and anti depressants can cause brain haemorrhage

प्रख्यात शोध पत्रिका ‘बीएमजे’ में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक इन दर्द निवारक दवाओं में एस्प्रिन, इबुप्रोफेन (मोट्रिन, एडविल) और नैप्रॉक्सेन (एलीव) शामिल हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग इस सम्मिश्रण का लम्बे समय से सेवन करते रहे हैं और दुष्प्रभाव के शिकार नहीं हुए हैं, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।

दरअसल यह शोध केवल 30 दिनों में दवाओं के दुष्प्रभावों पर हुआ है। यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लास्गो में प्रोफेसर डॉ. जिल मॉरिसन ने माना कि इसे भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है, इसलिए कॉम्बो लिखते वक्त सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed