{"_id":"739ec84c-8bcd-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"colorful-gujhiyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग-बिरंगी गुझिया","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
रंग-बिरंगी गुझिया
Updated Wed, 13 Mar 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
सूजी, एक कप मैदा, एक कप चीनी, एक कप कद्दू कसा हुआ, 250 ग्राम मावा भुना, 100 ग्राम इलायची पाउडर, 2 चुटकी लाल रंग, 3-4 बूंद तेल या घी तलने के लिए।
विधि
- एक बर्तन में थोडा सा तेल गर्म करें। उसमें कद्दू, मावा व चीनी डाल कर सूखने तक भुनें।
- इलायची मिला लें। आधी सूजी व मैदे में तेल का मोयन डाल कर पानी से कड़ा गूथ लें।
- अब बाकी बचे मैदे व सूजी में मोयन डाल कर लाल रंग मिला लें व पानी से कडा गूंथ लें।
- अब सफेद आटे से लोइयां बनाकर उनकी रोटियां बेल लें।
- इसी तरह लाल आटे की रोटियां बेल लें।
- अब एक सफेद रोटी लें उस पर घी लगा दें फिर उस पर लाल रोटी रख दें उस पर घी लगा दें। - उस पर सफेद रोटी रखें घी लगा कर लाल रोटी रखें। इस तरह रोटी की परतें बना लें।
- अब इनका रोल बना लें। फिर इनके गोल टुकडे काट लें।
- अब सभी टुकड़ों की अलग-अलग रोटी बेल लें। उसमें कद्दू का मसाला भर कर गुजिया के आकार में बंद कर लें।
- इसी तरह सारी गुझिया बना लें।
- गरम घी या तेल में तल कर खाकी कागज पर उतार लें।
- इससे एक्सट्रा तेल निकल जाएगा।
- होली खेलने आए मेहमानों को परोसें।