फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   cold pasta can ward off diabetes

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है यह डाइट

Wed, 15 Oct 2014 02:39 PM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
cold pasta can ward off diabetes

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हाल में हुए शोध में डायबिटीज के नियंत्रण में मददगार ऐसी डाइट का दावा किया है जिसकी जानकारी आपको चौंकाएंगी।

विज्ञापन


डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित खबर की मानें तो पास्ता ठंडा करके खाने से डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

शोध के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ सुरे के शोधकर्ताओं ने एक इतालवी रेस्तरां के भोजन पर अध्ययन किया है और इसी आधार पर यह दावा कि है।

शोधकर्ता डेनिस रॉबर्टसन के अनुसार, ''पास्ता में मौजूद स्टार्च शरीर में पहुंचते ही शुगर में बदल जाता है। लेकिन गर्म पास्ता को ठंडा करके खाने से इसमें मौजूद स्टार्च प्रतिरोधी तत्व बढ़ जाते हैं। पास्ता को जितना अधिक ठंडा करके खाएंगे यह शरीर में ग्लूकोज का स्तर उतना ही कम करेगा।''
विज्ञापन

स्टार्च से क्या है नुकसान?

cold pasta can ward off diabetes

स्टार्च ग्लूकोज से बनता है जो शरीर में पहुंचने के बाद ग्लूकोज में तब्दील हो जाता है और इन्सुलिन की मात्रा को प्रभावित करता है। इस कारण शरीर इन्सुलिन की प्रतिक्रिया नहीं देता है ‌जो आगे चलकर डायबिटीज में बदल सकता है।

पास्ता ठंडा करके खाने से इसमें मौजूद स्टार्च प्रतिरोधी तत्व इसकी रक्त में घुलने की गति को धीमी कर देते हैं जिससे इन्सुलिन प्रभावित नहीं होता है और शरीर को अधिक से अधिक फाइबर मिलता है।

ऐसे में ठँडे पास्ता के सेवन से शरीर को अधिक मात्रा में फाइबर मिलता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed