{"_id":"66f49e7a4a3644094bcdd0b8dcdf31d5","slug":"chholia-burger","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोलिया बर्गर","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
छोलिया बर्गर
वीणा गुप्ता
Updated Fri, 21 Mar 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
बर्गर बन्स 2, हरी मटर (उबली हुई) 1 कप, पनीर (कद्दूकस किया) 1 कप, ब्रेड चूरा 1 कप, कॉर्नफ्लोर 1 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च (बारीक कटी) 1, अदरक (बारीक कटा) 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, अनारदाना 1 छोटा चम्मच, रिफाइंड तेल तलने के लिएस आवश्यकतानुसार प्याज, खीरा और टमाटर के स्लाइस तथा करमकल्ला के पत्ते, मक्खन, हरी चटनी स्वादानुसार।
विधि
उबली हुई मटर को दरदरा मैश कर लें।
इस मिश्रण में पनीर, ब्रेडचूरा को मिलाएं।
अदरक, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च और अनारदाना मिलाएं।
तैयार मिश्रण की टिकिया बनाकर अलग रख लें।
एक अलग कटोरी में कॉर्नफ्लोर को गाढ़ा घोल लें।
कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार टिकिए को कॉर्नफ्लोर के घोल में डुबोएं।
फिर इसे बारी-बारी से मध्यम आंच पर सुनहरा तल लें।
अब बर्गर बन को बीच में काटकर दो भागों में बांटें।
प्रत्येक टुकड़े को गर्म तवे पर मक्खन लगाकर सेंक लें।
अब एक टुकड़े पर टिकिया, प्याज, टमाटर, खीरे के स्लाइस और करमकल्ला का पत्ता रखें।
थोड़ी हरी चटनी डालें। बर्गर बन का दूसरा टुकड़ा रखकर टूथपिक लगा दें। गरम-गरम सर्व करें।