फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   chawal ki mithai

चावल की मिठाई

Thu, 11 Jul 2013 05:26 PM IST
फिरोजाबाद/शालिनी गुप्ता
फिरोजाबाद/शालिनी गुप्ता Updated Thu, 11 Jul 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
chawal ki mithai

सामग्री

विज्ञापन

एक कटोरी चावल, एक कटोरी पिसी चीनी, 100 ग्राम मावा, तलने के लिए घी।

विधि
चावल को 24 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, फिर चावल को सूती कपड़े में बांधकर लटका दें।
चावल का पानी निकलने के बाद उसको पीस लें।
उसके बाद उसे एक परात में छान लें और उसके ऊपर पीसी हुई चीनी को भी छान लें।
छानने के बाद चीनी और चावल को अच्छी तरह से मिला लें।
फिर उसको हाथ से थपथपा कर एक घंटे के लिए छोड़ दें।
एक घंटे उसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर बेलें और कढ़ाई में घी गर्म कर धीमी आंच पर तलें।
जब निचला भाग सुनहरा होने पर निकाल लें। इसे एक तरफ ही तलना है।
ठंडा होने पर इसे एयर टाइट डिब्बे में रख दें। इसे 10-15 दिन तक आराम से रख सकतें हैं।

चावल से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद शहर की निवासी शालिनी गुप्ता की रेसिपी है।

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed