{"_id":"2e3c6576-d99c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"chatpati-masaledar-dahee-bhindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटपटी मसालेदार दही भिंडी","category":{"title":"Lifestyle Archives","title_hn":"लाइफस्टाइल आर्काइव","slug":"lifestyle-archives"}}
चटपटी मसालेदार दही भिंडी
पंचकुला/किरण शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामग्री
विज्ञापन
250 ग्राम भिंडी, दो बड़े चम्मच, एक कटोरी दही, एक चम्मच साबुत धनिया, एक चम्मच गर्म मसाला, स्वादानुसार नमक, एक चम्मच हल्दी, आधी चम्मच मिर्च, आधी चम्मच चीनी, चुटकी भर आमचूर्ण, पुदीना की 8-10 पत्ती, हरी मिर्च सजाने के लिए, सरसो तेल तलने के लिए।
विधि
भिंडी धोकर साफ करके चीरा लगाएं, एक बर्तन में तेल गर्म करके गुलाबी होने तक भूनें और निकाल के रख लें।
पैन में 2 चम्मच तेल डालकर हींग, साबुत धनिया, बेसन डालकर भूनें।
उसके बाद उसमें नमक, हल्दी, मिर्च, गर्म मसाला डालकर थोड़ा हिलाएं और फिर उसमें दही डाल दें।
ध्यान रहे दही को हिलाते हुए भिंडी डाल दें।
थोड़ी सी चीनी डाल दें साथ ही आमचूर्ण थोड़े से पानी में घोलकर डाल दें।
कुछ समय पकने के बाद आंच बंद कर दें। आपकी चटपटी भिंडी तैयार है।
दही से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित हरियाणा के पंचकुला शहर की निवासी किरण शर्मा की रेसिपी है।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।