शरीर की ये 5 मादक महक बढ़ाएगी कामेच्छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौका कुछ खास हो और पल बेहद नजदीकियां भरे हों। ऐसे में सांसों से लेकर तन की महक तक अगर कुछ भी कमी रही हो उनके साथ आपके खास पलों का रूमानियत छूमंतर हो सकती है।
ऐसे में महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए आप अपनी महक को ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा के कुछ आसान टिप्स से अधिक आकर्षक बना सकते हैं।
महिलाओं को भाती है ऐसी फ्रेगनेंस
नहाने के बाद टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए इससे भी पसीने की दुर्गन्ध जाती है और यदि अंडरआम्र्स में पसीना ज्यादा आता है तो आप डियो का इस्तेमाल अवश्य कीजिए।
अधिकतर मर्दों के परफ्यूम में हार्ड फ्रेगनेंस का इस्तेमाल होता है। आप भी अपने लिए परफ्यूम व डियो का चयन अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद के मुताबिक कर सकते हैं। जैसे यदि आपकी गर्लफ्रेंड को नींबू और नारंगी की महक वाला रिफ्रेशिंग सेंट पसंद है तो सिट्रस फ्रेगनेंस आपके लिए परफेक्ट है।
भारती तनेजा बताती हैं, ''आप आइस कूल मिंट, लैवेण्डर, जैसमीन, मस्क आदि फ्रेगनेंस वाले परफ्यूम को अपने लिए चुन सकते हैं। मैं खुद निजी तौर पर Acqua Di Gio Armani & Allure को काफी पसंद करती हूं।''
नहाते वक्त इसे आजमाएं
अपने रिश्ते को हमेशा हरा-भरा व ताजा रखने के लिए ये जरूरी है कि आप खुद भी अपने पार्टनर के समक्ष ताजगी से भरपूर नज़र आएं। शरीर में ऐसी ताज़गी बनाएं रखने के लिए किसी नींबू युक्त बॉडी वाश का इस्तेमाल कीजिए।
वैसे आजकल बाजार में कई प्रकार के अरोमेटिक ऑयल भी मिलते हैं, आप चाहें तो नहाते वक्त इनका भी प्रयोग कर सकते हैं।
नींबू से साइट्रस ताजगी
घरेलू उपाय के तौर पर नींबू के सूखे छिलकों को नहाने के पानी में रात भर के लिए भिगो दें और सुबह उस पानी से नहा लें। ऐसा करने से आप पूरा दिन महकेंगे और फ्रेश भी महसूस करेंगे।
खुशबूदार बाल
खुशबू और रोमांस का साथ बेहद पुराना है इसलिए अपने रिश्ते को सुगंधित बनाने के लिए और उसमें रोमांस का नशा घोलने के लिए अपने बालों को किसी अच्छी खुशबू वाले शैंपू से वाश करके कंडीशन कीजिए।
सांसों की महक को न करें दरकिनार
एक-दूसरे के करीब आने के लिए सांसों का भी महकना बहुत जरूरी है, ऐसे में अपने दांतों को अच्छे से ब्रश करें और दिन-भर उन्हें ताजा बनाएं रखने के लिए माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल कीजिए।
डाइट और पसीने की गंध
खाने में बहुत ज्यादा नमक, मसाला, प्याज, लहसुन और मछली जैसी गंध वाली चीजों का सेवन कम से कम करें क्योंकि इनके सेवन से पसीने में भी गंध आने लगती हैं।
पानी कम पीने से भी पसीने में गंध रहती हैं इसलिए प्रतिदिन 12-15 गिलास तक पानी पिएं।