मोमबत्तियां बुझाने से बढ़ जाता है केक का स्वाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्मदिन पर केक पर लगीं मोमबत्तियों तो आप हर साल बुझाते होंगे लेकिन क्या कभी ऐसा सोचा है कि इसकी वजह क्या है? आपको जानकर आश्चर्य होगा कि केक पर लगी मोमबत्तियां बुझाने से केक का स्वाद और भी बढ़ जाता है। ऐसा मानना है यूनिवर्सिटी ऑफ मिनसोटा के शोधकर्ताओं का।
साइकोलॉजिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध में माना गया है कि खाना खाने से पहले प्रार्थना करने, केक काटने से पहले मोमबत्तियां बुझाने जैसे छोटे-छोटे रिवाजों का पालन करने से भोजन के प्रति हमारा नजरिया बेहतर होता है और उसका स्वाद हमें अधिक अच्छा लगने लगता है।
इस बारे में शोधकर्ता कैथलीन वोह बताती हैं, 'आपको जानकर जरूर हंसी आएगी लेकिन खाने के लिए आप जो तैयारी करते हैं, उसका सीधा संबंध उसके प्रति आपके नजरिये से होता है। मैं जब भी एक्सप्रेसो कॉफी ऑर्डर करती हूं तो पहले उसमें शक्कर के पैकेट से थोड़ी शक्कर मिलाती हूं और चखने के बाद उसमें थोड़ी सी और शक्कर मिला लेती हूं। हालांकि इससे स्वाद में कोई विशेष अंतर नहीं होना चाहिए पर थोड़ी-थोड़ी शक्कर मिलाने से उसका स्वाद मुझे ज्यादा अच्छा लगता है।'
शोध के दौरान कैथलीन और उनकी टीम ने भोजन से पहले किए जाने वाले छोटे-छोटे रिवाजों या आदतों का परीक्षण किया और उनका तुलनात्मक अध्ययन किया। इसके अंतर्दत एक प्रयोग के दौरान प्रतिभागियों को दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए चॉकलेट खाने के लिए कहा गया और पाया गया कि उन्हें चॉकलेट का स्वाद ज्यादा अच्छा लगा और उन्होंने अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में चॉकलेट खाई।
शोधकर्ताओं का मानना है कि खाने से पहले छोटी-छोटी तैयारी, आदतें या रिवाजों का हमारे मस्तिष्क से सीधा संबंध होता है और यही वजह है कि इनसे भोजन के प्रति हमारा नजरिया बदल सकता है।