फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   benefits of getting maried earlier

30 से पहले शादी करने के ये फायदे चौंकाएंगे आपको

Mon, 08 Dec 2014 03:27 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
benefits of getting maried earlier

बदलती जीवनशैली में शादी की उम्र दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में शादी अगर 20 से 30 साल की आयु के बीच हो तो यह किसी भी जोड़े के लिए कई मायनों में फायदेमंद हो सकती है।

विज्ञापन


जानिए, उम्र के 20वें दशक में शादी करने के 5 बड़े फायदों के बारे में।

एक-दूसरे के लिए भरपूर समय
शादी अगर 20 से 25 साल कु उम्र में भी हो जाए तो बच्चों का अधिक दबाव नहीं होता। ऐसे में एक-दूसरे को जानने और समझने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। इतना ही नहीं, पहले शादी करने वाले लोगों के पास अपने भविष्य, कॅरियर और परिवार की प्लानिंग करने के लिए भी पर्याप्त समय होता है।
विज्ञापन


संबंधों में बढ़ता है प्यार
चूंकि कम उम्र की शादी के बाद एक-दूसरे के लिए समय अधिक होता है ऐसे में एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार और रोमांस के मौके अधिक होते हैं। कुछ शोधों में भी ऐसा माना जा चुका है कि बच्चों के बाद लाइफ से रोमांस अपेक्षाकृत कम हो जाता है इसलिए शादी से पहले आपके पास लाइफ में रोमांस घोलने के अधिक मौके होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत भी रहती है फिट

benefits of getting maried earlier

कई शोधों में माना है कि 30 के बाद गर्भधारण की संभावना थोड़ी कम हो जाती है। ऐसे में पहले गर्भधारण के लिए 25 से 30 साल की आयु आदर्श मानी जाती है। ऐसे में शादी पहले करने वाले लोग फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं से भी कम जूझते हैं।

बहुत अच्छे अभिभावक

पहले शादी करने की वजह से एक-दूसरे के बीच आपसी समझ बढ़ जाती है जिससे न केवल आप एक-दूसरे के प्रति अधिक जिम्मेदार होते हैं बल्कि बच्चों के प्रति भी अधिक जिम्मेदार हो जाते हैं।

बच्चों की परवरिश के लिए आपके पास ऊर्जा भी अधिक होती है इसलिए भी आप अच्छे अभिभावक के रूप में फिट हो जाते हैं।

दूसरा चांस

ईश्वर न करें लेकिन अगर शादी के बाद अहसास हो कि साथी के साथ गुजारा मु‌श्किल है तो समय रहते आप अपने जीवन की दूसरी संभावनाओं पर भी जोर दे सकते हैं।

Also read : 4 Ways Married Couples Can Spend More Quality Time Together
4 Ways Married Couples Can Spend More Quality Time Together

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed