लंबे समय तक रहना है जवां तो आजमाएं दिलचस्प उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप लंबे समय तक मजबूत और जवां दिखना चाहते हैं तो इसके लिए प्यार में पड़ना बेहद जरूरी है। हाल में हुए शोध के अनुसार, प्यार के दौरान बनने वाला हार्मोन ऑक्सीटोसिन मांसपेशियों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान ऑक्सीटोसिन की मदद से कमजोर हो चुकीं मांसपेशियों को फिर से मजबूत बनाने में सफलता पाई है।
इस आधार पर उनका दावा है कि उम्र के साथ-साथ कमजोर होती मांसपेशियों को मजबूती देने में इससे मदद मिल सकती है।
प्यार की ताकत
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना कि किसी को चाहने, बच्चों से प्यार, प्रजनन, सेक्स या जानवरों के प्रति लगाव के दौरान हमारे शरीर में ओक्सीटॉसिन बनता है।
शोधकर्ता इरीना कॉनब्वॉय की मानें तो ऑक्सीटोसिन की मदद से न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत रखा जा सकता है बल्कि कैंसर का रिस्क भी कम होता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
चूहों पर किया शोध
शोधकर्ताओं ने फिलहाल यह शोध चूहों पर किया है। कॉनब्वॉय के अनुसार, ''हमने बूढ़े व चोट लगे चूहों पर शोध करके पाया कि 80 प्रतिशत चूहों की मांसपेशियों में ऑक्सीटोसिन देने के बाद सुधार दिखा।''
उन्होंने माना कि इस शोध की मदद से अब ऑक्सीटोसिन को हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी का विकल्प बना सकते हैं।
नेचर कम्युनिकेशन्स जर्नल में प्रकाशित इस शोध में यह भी संभावना जताई गई है कि इससे हार्मोन की मदद से मांसपेशियों की तरह ही हड्डियों को भी लंबे समय तक मजबूत रखा गया है।