फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   beard or cleans shave grooming tips

जानिए, लड़की लड़के को कब चूमना चाहे?

Sat, 04 Jan 2014 03:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 04 Jan 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
beard or cleans shave grooming tips

कोई खास आप पर फिदा हो इसके लिए आपका खास दिखना भी जरूरी है। ऐसे में आप किस लुक में अच्छे दिखते हैं इसे सिर्फ आप तय नहीं कर सकते हैं। तीन दिन शेव न करके या जीरो ब्लेड से शेविंग करके हल्की दाढ़ी आप पर फबती है या फिर आप क्लीन शेव में अधिक चॉकलेटी लगता हैं, इस उलझन को हम आपके लिए सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


ब्यूटी एक्सपर्ट और एल्प्स ब्यूटी क्लीनिक की डायरेक्टर भारती तनेजा से जानिए इन दिनों हसीनाएं आपके कैसे लुक के प्रति अधिक आकर्षित होती हैं यानी लुक के मामले में आखिर हसीनाएं आपसे क्या चाहती हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड में बढ़ रहा है हल्की दाढ़ी का चलन

beard or cleans shave grooming tips

फैशन के मामले में अगर आपके आदर्श बॉलीवुड के हीरो हैं तो मान लें कि अब कम से कम बॉलीवुड में तो लुक्स के मामले में क्लीन शेव के दिन लद गए हैं।

बीते वर्ष की कई हिट फिल्मे जैसे रामलीला और बुलेट राजा के अभिनेता यानी रणबीर और सैफ अली खान को दाढ़ी में देखकर कई लड़कियां अपने सपनों के राजकुमार को दाढ़ी में ही देखना पसंद करने लगी हैं।

इतना ही नहीं, लड़कों को भी इन अभिनेताओं का लुक काफी भाया है इसलिए हम कह सकते हैं कि इन दिनों लड़के क्लीन शेव से ज्यादा बीयर्ड में हॉट लग रहे हैं।

अगर आप भी चाहते हैं छोटी दाढ़ी

beard or cleans shave grooming tips

• सबसे पहलेतो ये ध्यान में रखें कि शार्ट बीयर्ड आपके फेस पर सूट करेगी या नहीं क्योंकि ये हर किसी के चेहरे पर नहीं फबती। जैसे यदि आपका चेहरा भरा हुआ है तो आप पर हल्की दाढ़ी और अगर फेस लंबा है तो आप पर फ्रेंच बीयर्ड अच्छी लगेगी।

• शार्ट बीयर्ड बेहद पेशेंस का काम है क्योंकि इसे मेनटेन करना थोड़ा मुश्किल है। जैसे ही आपकी ढ़ाड़ी की ग्रोथ 5 से 12 मिलीमीटर के बीच हो जाएए वैसे ही उसे ट्रिम कर लें। बाल यदि घने व डार्क है तो उसे ज्यादा न बढ़ने दें।

हां, यदि हल्के और लाइट कलर के हैं तो उन्हें थोड़ा बढ़ने दे सकते हैं। 3 से 5 मिलीमीटर के बीच रखी गई बीयर्ड बिल्कुल परफेक्ट लगती है और आपको जेन्टलमैन लुक देती है। घर पर इन्हें ट्रिम करने के लिए ट्रिमर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

• यदि आप घर पर खुद कंफर्टेबल नहीं है तो किसी अच्छे सैलून में जाकर भी बीयर्ड को मनमुताबिक ट्रिम करवा सकते हैं। लेकिन इससे पहले इस बात की पुष्टि जरूर कर लें कि सैलून में साफ-सफाई व हाईजीन का खास ख्याल रखा जा रहा हो।

विज्ञापन

क्लीन शेव ही रहना चाहते हैं तो...

beard or cleans shave grooming tips

• शेव करने से पहले अपनी स्किन और बालों को गुनगुने पानी से सॉफ्ट कर लें और फिर प्रीशेव जैल या क्रीम लगाएं।

• पूरे फेस पर झाग बनाएं और शेविंग को छोटे-छोटे स्ट्रोक्स में स्टार्ट करें। ध्यान रहे, शेविंग हमेशा उसी दिशा में करें जिस दिशा में बालों की ग्रोथ हो क्योंकि ऐसा न करने से छोटे-छोटे बाल स्किन में रह जाते हैं और ग्रोथ जल्दी ही बढ़ जाती है।

• अगर बाल हार्ड हैं या ग्रोथ ज्यादा है तो एक बार फिर से फेस पर झाग बना लें और इस प्रक्रिया को दोबारा से कीजिए।

• इसके बाद अपने फेस को ठंडे पानी से धोएं। ऐसा करने से स्किन टाइट और सूदिंग हो जाएगी और पोर्स खुद बंद हो जाएंगे। लॉस्ट में ऑफ्टर शेव जेल या लोशन जरूर लगाएं क्योंकि ये एंटीसेप्टिक होता है और किसी भी प्रकार की जलन या कट को ठीक कर देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed