फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Lifestyle Archives ›   6 of the Sexiest And Most Powerful Women in the World

ये हैं दुनिया की 6 सबसे हसीन और ताकतवर महिलाएं

Mon, 22 Jun 2015 11:01 AM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
6 of the Sexiest And Most Powerful Women in the World

जानिए, कौन हैं दुनिया की वे सबसे खूबसूरत महिलाएं जिन्होंने अपने कारनामे से दुनियाभर में परचम लहराया।

विज्ञापन


मिशेल ओबामा

यूं तो अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी होने का गर्व मिशेल ओबामा को है लेकिन मिशेल की अपनी कुछ खासियत हैं जो उन्हें दुनियाभर की ताकतवर महिलाओं के शुमार करती हैं।

'लेट्स मूव' कैंपेन जो कि बच्चों के मोटापे की समस्या को उजागर करने के लिए था, को मिशेल ने खुद आगे बढ़कर अंजाम दिया।

द रिचेस्ट ऑनलाइन के मुताबिक, मिशेल ने 5 दिन के एशिया ट्रिप में दुनियाभर की लाखों लड़कियों को पढ़ाने की ओर जोर दिया। मिशेल का नाम दुनिया की सबसे ज्यादा 25 इंस्पायरिंग महिलाओं में भी नाम शामिल हो चुका है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, 2006 में वैनिटी फेयर मैग्जीन में मिशेल का नाम दुनिया के 10 बेस्ट ड्रेस्ड लोगों में शुमार किया जा चुका है। इसमें हैरानी वाली बात नहीं है कि फोर्ब्स इनका नाम दुनिया की 10 सबसे पॉवरफुल महिलाओं में शामिल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकीरा

6 of the Sexiest And Most Powerful Women in the World

जी हां, शकीरा भी दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में से एक है। कोलंबियन सिंगर और राइटर शकीरा ने कई रिकॉर्ड्स बनाएं हैं। यहां तक की 'हिप्स डोंट लाय' सॉन्ग के जरिए 21 वीं सदी का बेस्ट सेलिंग रिकॉर्ड बनाया।

'वाका वाका' से बेस्ट सेलिंग वर्ल्ड कप रिकॉर्ड भी शकीरा ने ही बनाया है। शकीरा पहली ऐसी शख्‍सियत हैं जिनके फेसबुक पर 10 करोड़ फॉलोअर्स हैं। साथ ही शकीरा यूनिसेफ की गुडविल एंबेस्डर भी है।

एजुकेशन सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए शकीरा बेयफुट फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई है। फोर्ब्स ने भी शकीरा को दुनिया की 81 मोस्ट पॉवरफुल महिलाओं में चुना है।

एंजेलिना जोली

6 of the Sexiest And Most Powerful Women in the World

फोबर्स ने हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली को दुनिया की 54 मोस्ट पॉवरफुल महिलाओं में चुना है।

एंजेलिना जोली तब सबसे ज्यादा चर्चा में आईं जब उन्हें कैंसर के खतरे से बचने के लिए ओवरी हटवा दी। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर के सेल्स बढ़ने के कारण सर्जरी के दौरान भी एंजेलिना चर्चा में आईं। एंजेलिना कई सामाजिक कार्यों में भी लगी हुई है।

सोफिया वेरगारा

6 of the Sexiest And Most Powerful Women in the World

आपको हैरानी होगी लेकिन इस फेहरिस्त में हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया भी शामिल है। सोफिया को दुनिया की 57वीं सबसे पॉवरफुल महिला का खिताब मिल चुका है। इसके अलावा सोफिया वेरगारा टीवी की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस है।

कुछ समय पहले ही कंट्रोवर्सी में फंसी सोफिया का कहना था कि मैं अपनी फिल्में प्रमोट कर सकी सकती हूं, अपने काम का प्रमोशन कर सकती हूं लेकिन अपनी निजी जिंदगी को शेयर नहीं कर सकती।

टेलर स्विफ्ट

6 of the Sexiest And Most Powerful Women in the World

पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट भी हसीन और ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल है। टेलर बच्चों की साक्षरता पर बहुत बल दे रहीं हैं।

एलजीबीटी के अधिकारों के लिए आगे आना हो या फिर आर्ट एजुकेशन के लिए कदम बढ़ाना हो टेलर हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

25 वर्षीय टेलर स्विफ्ट को ना सिर्फ 2012 में बिग हेल्प अवॉर्ड दिया गया बल्कि टेलर को 64वीं मोस्ट पॉवरफुल वूमेन भी चुना जा चुका है।

बेयोंस

6 of the Sexiest And Most Powerful Women in the World

2014 में बेयोंस को फोर्ब्स ने टॉप 100 सेलेब्स में से एक चुना था और इससे एक साल पहले बेयोंस को दुनिया की 21 सबसे पॉवरफुल महिलाओं में चुना गया था। आजकल बेयोंस कई सामाजिक कार्यों में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed