समूह 'ग' में भर्ती, जल्दी करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ में समूह क, ख और ग के कुल 310 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
इन पदों पर निर्धारित शैक्षिक एवं आयु संबंधी योग्यता रखने वाले भारतीय उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 1000 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये निर्धारित प्रक्रिया से जमा कराना होगा।
विज्ञप्ति में जिन पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं उनमें एसी/फ्रीज तकनीशियन के 50, चिकित्सा रिकॉर्ड तकनीशियन के 100 पद हैं।
आवेदन के लिए योग्यता
इनके अलावा सहायक भंडारपाल, लिफ्ट ऑपरेटर, विभिन्न विभागों में श्रेणी IV के तकनीशियन, प्रोजेक्शनिस्ट, ऑपरेशन थिएटर सहायक, सांख्यिकी सहायक, कनिष्ठ भंडार अधिकारी, वास्तुकलात्मक सहायक, कनिष्ठ इंजीनियर बागवानी/वैद्युत/इंस्ट्रुमेंटेशन/जैव चिकित्सा/वरिष्ठ पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी आदि के पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत वरिष्ठ पुस्कालय एवं सूचना अधिकारी के अभ्यर्थी विज्ञान श्रेणी में स्नातकोत्तर की उपाधि धारक हों। वहीं तकनीशियन के अभ्यर्थी दसवीं/बारहवीं के साथ मान्यताप्राप्त संस्थान से सबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक हों।
इंजीनियर पद के अभ्यर्थी के पास संबंधित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा हो। कुछ पदों के लिए साधारण शैक्षिक योग्यता व सबंधित क्षेत्र में अनुभव आवश्यक है।
कीजिए ऑनलाइन आवेदन
वेतनमान के तौर पर पदानुसार निर्धारित पे बैंड के तहत 15600-39100 रुपये तथा ग्रेड पे 7600 रुपये, 9300-34800 रुपये तथा ग्रेड पे 4200 रुपये, 5200-20200 रुपये तथा ग्रेड पे 2800/2400/1900 रुपये निर्धारित है।
इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2014 है।
ऑनलाइन आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार पीजीआईमएईआर वेबसाइट http://pgimer.edu.in/PGIMER_PORTAL/PGIMERPORTAL_H/home.jsp पर लॉग ऑन करें।