फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   vacancies in du's gargi college

डीयू में सहायक प्राध्यापकों की भर्ती, जल्द करें आवेदन

Sat, 07 Feb 2015 07:20 PM IST
Updated Sat, 07 Feb 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
vacancies in du's gargi college

गार्गी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) ने विभिन्न विषयों में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पदों हेतु विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापित पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 80 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


इन पदों में वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, प्रारंभिक शिक्षा, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, गणित, सूक्ष्म जीवविज्ञान, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिकी, राजनीति विज्ञान, संस्कृत व प्राणीविज्ञान विषयों के पद शामिल हैं।
विज्ञापन


इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता संबंधित विषय में परास्नातक (55 प्रतिशत अंकों के साथ) निर्धारित की गई है। इसके अलावा आवेदकों को यूजीसी द्वारा आयोजित नेट/एसएलईटी/एसईटी पात्रता परीक्षा पास की होनी चाहिए। शिक्षण कार्य में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से करें आवेदन

vacancies in du's gargi college

आवेदन पत्र को अभ्यर्थी केवल ऑफलाइन तरीके से भर सकते है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा। विज्ञापित पदों के लिए 15,600 से 39,100 रुपये वेतनमान निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2015 निर्धारित की गई है। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के आवेदकों को 250 रुपये तथा आरक्षित वर्ग को 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

आवेदन शुल्क केवल डिमांड ड्रॉफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन पत्र तथा अन्य आवश्यक जानकारी व निर्देश के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट http://www.gargi.du.ac.in पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed