फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Jobs Archives ›   ugc will recruit one thousand teachers

खुला नौकरी का पिटारा, 1,000 शिक्षकों की भर्ती

Mon, 18 Nov 2013 01:26 PM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, दिल्ली
बृजेश सिंह/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Nov 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
ugc will recruit one thousand teachers

विश्वविद्यालयों में अच्छे शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए यूजीसी ने पहली बार वैश्विक स्तर पर सीधे 1,000 शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला लिया है। भारतीय विश्वविद्यालयों के लिए नियुक्त होने वाले इन शिक्षकों का वेतन भी यूजीसी प्रदान करेगा।

विज्ञापन


यूजीसी के अध्यक्ष वेद प्रकाश के अनुसार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे शिक्षकों का संकट दूर करने के लिए आयोग ने यह फैसला लिया है। दुनिया के तमाम देशों में भारतीय टैलेंट शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। ऐसे लोगों को भी भारतीय विश्वविद्यालयों में पढ़ाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि योजना के तहत दुनिया के विभिन्न देशों से भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों, संबंधित विश्वविद्यालय तथा यूजीसी के बीच त्रिपक्षीय समझौता होगा। इस योजना के तहत सहायक प्रोफेसर तथा प्रोफेसर दोनों पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशों से भर्ती होकर आने वाले शिक्षकों को वेतन यूजीसी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया यूजीसी योजना के प्रथम चरण की शुरुआत कर चुका है। इसके तहत अभी तक 104 शिक्षकों की भर्ती की गई है।


शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए यूजीसी ने कुछ अन्य प्रयास भी शुरू किए हैं। इसके तहत विश्वविद्यालयों को 65 साल की उम्र में अवकाश प्राप्त करने वाले शिक्षकों को उनकी योग्यता तथा स्वास्थ्य के आधार पर दुबारा टीचर के रूप में नियुक्त किया जा रहा है। ऐसे अवकाश प्राप्त शिक्षकों सीधी भर्ती करके 80 हजार रुपये वेतनमान प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Job Alert News in Hindi related to government jobs, other jobs, job alert, career, new job, latest jobs notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Jobs and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed